न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर
Home » हड़कंप » “हरिद्वार में गोलियों का तांडव! नकाबपोश बाइक सवारों ने एक के बाद एक तीन जगह बरसाईं गोलियां, जगजीतपुर से कनखल तक गूंजती रही तड़तड़ाहट, दहशत में लोग

“हरिद्वार में गोलियों का तांडव! नकाबपोश बाइक सवारों ने एक के बाद एक तीन जगह बरसाईं गोलियां, जगजीतपुर से कनखल तक गूंजती रही तड़तड़ाहट, दहशत में लोग

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक के बाद एक तीन अलग-अलग स्थानों पर फायरिंग की घटनाएं सामने आईं। सबसे पहले jagjitpur इलाके में तीन मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने गोलियां चला कर दहशत फैलाई। लोग अभी कुछ समझ पाते, इससे पहले ही सूचना मिली कि वही बदमाश कनखल के फुटबाल ग्राउंड पर भी फायरिंग कर भाग निकले। इससे पहले कि लोग संभलते, तीसरी घटना बंगाली चौक बाल्मीकि बस्ती में हुई, जहां उन्हीं हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए फिर से फायरिंग की।सीसीटीवी फुटेज में तीनों बदमाश कैद हो गए हैं जिन्होंने अपने चेहरों पर कपड़ा बांध रखा था।

एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि हरिद्वार शांति प्रिय शहर है और यहां इस तरह की घटनाएं असामान्य हैं।स्थानीय लोगों में लगातार हो रही फायरिंग की खबरों से भय का माहौल है।

नगर के नागरिकों ने कहा कि हरिद्वार जैसी धार्मिक नगरी में आए दिन गोलीबारी जैसी घटनाएं चिंता का विषय हैं।

गौरतलब है कि अभी कुछ ही दिन पहले हरिद्वार बस स्टैंड पर हरियाणा पुलिस के एक जवान को हरियाणा के फरार अपराधी ने गोली मारकर घायल कर दिया था।

इलाज के दबाव और पुलिस की बढ़ती घेराबंदी के चलते आरोपी ने बाद में देहरादून में आत्महत्या कर ली थी।लगातार हो रही इन आपराधिक घटनाओं ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हालांकि पुलिस का दावा है कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और शहर को सुरक्षित बनाया जाएगा।

ALSO READ  "गंगनहर में डूबते युवक को बचाकर हीरो बने मोनू जलवीर, बहादुरी की चारों ओर हो रही सराहना"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 7 3
Users Today : 126
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 7 3
Users Today : 126
Users Yesterday : 930