न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » प्रयास » सीडीओ हरिद्वार के निर्देश पर ‘लखपति दीदियों’ की दीवाली — एनआरएलएम समूहों के हस्तनिर्मित दीयों, कैंडल और सजावटी वस्तुओं से जगमगाए बाजार, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल

सीडीओ हरिद्वार के निर्देश पर ‘लखपति दीदियों’ की दीवाली — एनआरएलएम समूहों के हस्तनिर्मित दीयों, कैंडल और सजावटी वस्तुओं से जगमगाए बाजार, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 15 अक्टूबर। मुख्य विकास अधिकारी, हरिद्वार के मार्गदर्शन में इस वर्ष दीपावली पर्व के अवसर पर जनपद के सभी छह ब्लॉकों में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़े स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) एवं ‘लखपति दीदियों’ द्वारा विशेष विक्रय स्टॉल लगाए जा रहे हैं। यह पहल ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आजीविका को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।इन समूहों की महिलाओं ने क्लस्टर स्तरीय संघ (सीएलएफ) से लघु ऋण प्राप्त कर अपने कौशल के बल पर हस्तनिर्मित दीये, मोमबत्तियाँ, कैंडल, तोरण, बंधनवार, और अन्य सजावटी वस्तुएँ तैयार की हैं। इन उत्पादों की बिक्री के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे तथा प्रत्येक ब्लॉक के प्रमुख बाजारों में आकर्षक स्टॉल स्थापित किए गए हैं। इन स्टॉलों में स्थानीय लोग न केवल स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी कर सकते हैं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण में भी अपनी भागीदारी निभा सकते हैं।इस आयोजन में ब्लॉक एवं जिला स्तर की एनआरएलएम टीम के साथ-साथ ग्रामोथन संस्था का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। संस्था ने इन समूहों को प्रशिक्षण, पैकेजिंग, विपणन और उत्पाद की गुणवत्ता सुधार के लिए सहयोग प्रदान किया है।यह विशेष अभियान ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की भावना को साकार करता है। दीपावली के पावन पर्व पर हरिद्वार जिले की ये लखपति दीदियाँ न केवल अपने हुनर का प्रदर्शन कर रही हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा भी दे रही हैं। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे इन स्टॉलों से खरीदारी कर स्थानीय महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करें और स्वदेशी उत्पादों के माध्यम से उत्सव की रोशनी को और अधिक अर्थपूर्ण बनाएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 0 7
Users Today : 160
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 0 7
Users Today : 160
Users Yesterday : 930