
“हर नागरिक बने कानून के प्रति जागरूक, सकारात्मक सोच से ही बदलेगा देश और समाज… हरिद्वार से डॉ. निशंक ने दिया बड़ा संदेश”
(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। भारतीय जागरुकता समिति की ओर से आयोजित विधिक जनजागरूकता एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने कहा कि सकारात्मक सोच समाज और राष्ट्र में बड़े बदलाव की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक अनेक सामाजिक, विधिक नियमों और कानूनों से






















