“शिक्षक गरिमा शिविर में शैफाली पण्ड्या का संदेश: साधना से होता है व्यक्तित्व का समग्र विकास”
(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। शांतिकुंज के मुख्य सभागार में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय शिक्षक गरिमा शिविर के उद्घाटन सत्र के अवसर पर शांतिकुंज महिला मंडल प्रमुख श्रीमती शैफाली पण्ड्या ने कहा कि जीवन में किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए साधना अनिवार्य है। चाहे वह विद्यार्थी का अध्ययन हो या खिलाड़ी का खेल













