न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठकर भी नहीं भूले गुरुजनों का सम्मान! धामी ने शिक्षकों के छुए चरण, वर्षों बाद गुरु-शिष्य का मिलन देख भावुक हुए लोग BIG BREAKING:: देहरादून में कानून व्यवस्था मजबूत करने को SSP प्रमेंद्र डोबाल का बड़ा एक्शन, 28 उप निरीक्षकों के तबादले कर पुलिस महकमे में किया बड़ा फेरबदल BIG BREAKING:: हरिद्वार में परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन! सड़कों पर उतरी चेकिंग टीम, 120 वाहनों के चालान और 35 सीज, नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप BIG BREAKING:: गन्ना सुरक्षण आदेश जारी होते ही हरिद्वार के किसानों में खुशी की लहर, गन्ना मंत्री का जताया दिल खोलकर आभार! BIG BREAKING:: किसानों के खातों में बरसी सम्मान निधि की सौगात! पीएम मोदी ने जारी की 24वीं किस्त, उत्तराखंड के 8 लाख से ज्यादा किसानों को मिले 161.96 करोड़ रुपये, सीएम धामी ने जताया आभार BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार! गंगा घाटों का होगा कायाकल्प, पुलों से लेकर संपर्क मार्गों तक चमकेगी हरिद्वार की तस्वीर, मेलाधिकारी सोनिका ने किया स्थलीय निरीक्षण
Home » शुभारंभ » “शिवालिक नगर में विकास का महाशुभारंभ: मुख्य मार्ग से लेकर आंतरिक गलियों तक सड़क चौड़ीकरण व निर्माण कार्यों को मिली रफ़्तार, नारियल फोड़कर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दी शुरुआत”

“शिवालिक नगर में विकास का महाशुभारंभ: मुख्य मार्ग से लेकर आंतरिक गलियों तक सड़क चौड़ीकरण व निर्माण कार्यों को मिली रफ़्तार, नारियल फोड़कर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दी शुरुआत”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड नंबर 5 न्यू शिवालिक नगर में श्याम चिन्ह, अटल वाटिका से लेकर रानीपुर रपटे तक मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण, अटल वाटिका के पास सड़क चौड़ीकरण तथा ब्लॉक सी व एफ की आंतरिक सड़कों के निर्माण कार्यों का शुभारंभ नारियल फोड़कर किया। इन कार्यों के शुरू होने से क्षेत्रवासियों में लंबे समय से प्रतीक्षित राहत की भावना दिखाई दी, क्योंकि यह सड़कें स्थानीय जनजीवन और आवागमन व्यवस्था को सीधे प्रभावित करती हैं।मुख्य सड़क का चौड़ीकरण दैनिक यातायात दबाव को कम करने में सहायक होगा और लोगों को सहज एवं सुचारू मार्ग मिलेगा। अटल वाटिका के समीप सड़क चौड़ीकरण से पार्क के आसपास होने वाली भीड़भाड़, असुविधा और दुर्घटना की संभावनाओं में कमी आएगी। वहीं ब्लॉक C और F की आंतरिक सड़कों का निर्माण कॉलोनी के भीतर रहने वाले लोगों की दैनिक आवाजाही को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाएगा, जिससे स्थानीय आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।अध्यक्ष राजीव शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि नगर पालिका जनता की अपेक्षाओं को सर्वोपरि रखते हुए कार्य कर रही है। शिवालिक नगर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत ढांचे को मजबूत करने, सड़कों को बेहतर बनाने और जनता को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर योजनाबद्ध प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से विकास कार्यों के दौरान सहयोग की अपील की, ताकि निर्माण कार्य बिना किसी बाधा के तेज गति से और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जा सकें।कार्यक्रम में विधायक आदेश चौहान अतिथि के रूप में मौजूद रहे और उन्होंने नगर पालिका द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की और कहा कि शिवालिक नगर में जिस समर्पण और दृष्टि के साथ विकास कार्य आगे बढ़ रहे हैं वह सराहनीय हैं इसके लिए नगर पालिका अध्यक्ष और उनकी टीम बधाई की पात्र है।इस अवसर पर सभासद शीतल पुंडीर, डॉ राजकुमार यादव, रमेश पाठक व पंकज चौहान, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, हरेंद्र सिंह, गौरव पुंडीर, चंद्रभान सिंह,पंकज चौहान, अजय मलिक, रवि वर्मा, अंशुल शर्मा, लजे राम शर्मा, राजेश बालियान, रविंद्र उनियाल,विकास राजपूत, सुरेश पुंडीर , राकेश भटनागर, तपनदर राजदूत, तारा नेगी , विजेंदर गुज़र, संजय चौदरी, राजेश बालियान, लजा राम, पीताम्बर त्यागी,सूरजभान शर्मा, संजय चौधरी, अनुज, बृजेश शर्मा, विजेंद्र ग़ुज्जर, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

ALSO READ  "नीति घाटी में दौड़ेगा देश का जुनून! मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया NITI Extreme Ultra Run 2026 का शुभारंभ, 900 से अधिक प्रतिभागी बनेंगे ऐतिहासिक दौड़ का हिस्सा। सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, रोजगार और युवा उद्यमिता को मिलेगी नई रफ्तार।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 1 2 4 8
Users Today : 408
Users Yesterday : 731
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 1 2 4 8
Users Today : 408
Users Yesterday : 731