न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » अभियान » “हरिद्वार में स्वच्छता का महाअभियान: डीएम मयूर दीक्षित ने सिडकुल से दिया ‘सुंदर और स्वच्छ हरिद्वार’ का बिगुल, इंडस्ट्रियल एरिया में मेगा क्लीन ड्राइव की भव्य शुरुआत”

“हरिद्वार में स्वच्छता का महाअभियान: डीएम मयूर दीक्षित ने सिडकुल से दिया ‘सुंदर और स्वच्छ हरिद्वार’ का बिगुल, इंडस्ट्रियल एरिया में मेगा क्लीन ड्राइव की भव्य शुरुआत”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए जिला अधिकारी मयूर दीक्षित ने आज सिडकुल इंडस्ट्रियल क्षेत्र में क्रिमी चौक एवं राजा बिस्किट फैक्ट्री क्षेत्रान्तर्गत साफ सफाई अभियान को हरी झंडी दिखाकर सफाई कार्य का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने सिडकुल इंडस्ट्रियल क्षेत्र के आर एम कमल काफल्टिया, केडी शर्मा(जी एम) एचपी नौटियाल को निर्देश दिए हैं कि इंडस्ट्रियल एरिया में साफ सफाई का बेहतर ध्यान रखा जाए तथा इंडस्ट्रियल एरिया से निकलने वाले अपशिष्ट एवं कूड़ा कचरा का उचित निस्तारण किया जाए। उन्होंने सभी से अपनी अपनी फैक्ट्री में साफ सफाई का विशेष सफाई ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद हरिद्वार को स्वच्छ एवं सुंदर जनपद बनाने का लक्ष्य है इसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से भी अपेक्षा की है कि धर्म नगरी को पवित्र एवं स्वच्छ बनाने रखने के लिए सभी लोग घरों से निकलने वाले कूड़े कचरे को नजदीकी कूड़ा कलेक्शन सेंटर में डालें तथा नगर निगम, नगर पंचायत, नगर पालिका, जिला पंचायत के कूड़े वाहनों में ही कूड़ा डालने की अपील की। उन्होंने यह भी अपेक्षा की है कि सभी जनपदवासी अपने आसपास क्षेत्र को साफ एवं स्वच्छ रखने में प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें। इस अवसर पर के डी शर्मा, आर एम सिडकुल एवं एच पी नौटियाल ने जिलाधिकारी का स्वागत करते हुए उन्हें तुलसी का पौधा भेंट किया।

Share This
ALSO READ  "हर की पौड़ी सुभाष घाट पर भाजपा का विराट स्वच्छता महाअभियान: गंगा तट से उठी जनचेतना, स्वच्छ भारत–स्वच्छ उत्तराखंड का नया संकल्प"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 3 2 4
Users Today : 1381
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 3 2 4
Users Today : 1381
Users Yesterday : 886