न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बिजली निगमों की वित्तीय सेहत सुधारने के लिए CM धामी का बड़ा एक्शन, सरकारी विभागों पर 539 करोड़ के बकाये पर सख्त निर्देश! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, CM धामी ने अधिकारियों को किया हाई अलर्ट, पर्यटकों की आवाजाही पर भी सख्ती के निर्देश BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी ने पत्नी गीता धामी संग पारंपरिक रीति-रिवाजों से मनाया करवाचौथ, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: हरिद्वार में सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सड़कों का होगा थर्ड पार्टी सेफ्टी ऑडिट, कैमरों से होगी निगरानी! BIG BREAKING:: मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल-2026 की भव्य तैयारी शुरू, देश-विदेश के पर्यटकों को मिलेगा संस्कृति, विरासत और मनोरंजन का अनूठा संगम! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में विकास को बड़ी रफ्तार! ₹758 करोड़ की दो बड़ी परियोजनाओं समेत पांच प्रस्तावों पर मुहर, कुंभ-2027 की सफाई व्यवस्था के लिए ₹25 करोड़ मंजूर
Home » निर्देश » “जिलाधिकारी की सख्त समीक्षा बैठक: निर्माण कार्यों में तेजी, स्वच्छता पर सख्ती और शीतलहर से राहत के पुख़्ता इंतज़ाम के निर्देश”

“जिलाधिकारी की सख्त समीक्षा बैठक: निर्माण कार्यों में तेजी, स्वच्छता पर सख्ती और शीतलहर से राहत के पुख़्ता इंतज़ाम के निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय सभागार में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक लेते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उनके अधीन जो भी कार्य किये जा रहे हैं जिसमें जिला योजना एवं राज्य सेक्टर केंद्र पोषित जो भी निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं उन कार्यों को गुणवत्ता के साथ तत्परता से पूर्ण करना सुनिश्चित करें तथा कार्यों के लिए निर्गत की गई धनराशि का व्यय करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए।

जनपद में शीतलहर के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों के अंतर्गत गरीब एवं असहाय लोगों के लिए अलाव जलाने की व्यवस्था के साथ-साथ रैन बसेरों में सभी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्यालयों में स्वच्छता बनाएं रखने के लिए कार्यालय एवं आसपास क्षेत्रों की साफ सफाई व्यवस्था ठीक ढंग से कराई जाए इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी। जनपद हरिद्वार को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सभी लोग अपना पूर्ण सहयोग दें। जिलाधिकारी ने परिवहन, पुलिस एवं उपजिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वर्तमान में गन्ने की ट्रोलियाँ ओवरलोडिंग हो रहे हैं इस पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए कि कहीं कोई दुर्घटना घटित न होने पाए। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों यह भी निर्देश दिए हैं कि जिन कार्यालय में वाहन निष्प्रोज्य हो गए है उन वाहनों को 31 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से नीलामी करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं होनी चाहिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त दीपेंद्र सिंह नेगी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई ओम जी गुप्ता, लोनिवि दीपक कुमार, अपर परियोजना निदेशक नलिनी घिल्डियाल, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी नलिनी ध्यानी आदि उपस्थित थे।

ALSO READ  उत्तराखंड में भारी वर्षा को लेकर आपदा प्रबंधन सचिव सतर्क, सभी जिलों को अलर्ट मोड पर रहने और त्वरित राहत कार्यों के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 3 9 1
Users Today : 282
Users Yesterday : 1019
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 3 9 1
Users Today : 282
Users Yesterday : 1019