न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: “बच्चे स्कूल जाएं, बाइक लेकर नहीं!” डीएम का डंडा चला तो 20 स्कूटी-मोटरसाइकिल हुईं सीज, नाबालिग ड्राइवरों के अभिभावकों में मची खलबली! BIG BREAKING:: खनन का मौसम आया! 01 अक्टूबर से हरिद्वार में शुरू हुआ खनन सत्र, डीएम बोले—नियम मानो, तभी चलेगा काम BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान
Home » निर्देश » उत्तराखंड में भारी वर्षा को लेकर आपदा प्रबंधन सचिव सतर्क, सभी जिलों को अलर्ट मोड पर रहने और त्वरित राहत कार्यों के निर्देश

उत्तराखंड में भारी वर्षा को लेकर आपदा प्रबंधन सचिव सतर्क, सभी जिलों को अलर्ट मोड पर रहने और त्वरित राहत कार्यों के निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी वर्षा को देखते हुए सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने मंगलवार को राज्य की स्थिति का व्यापक जायजा लिया। उन्होंने सभी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों को सतर्क रहने और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग ने टिहरी, देहरादून, पौड़ी और बागेश्वर के लिए रेड अलर्ट तथा हरिद्वार, नैनीताल और चंपावत के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

श्री सुमन ने कहा कि सभी जिलों में जनपद स्तरीय अधिकारी और क्विक रिस्पांस टीमें 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहें। उन्होंने जलभराव की स्थिति में तुरंत टीमों को मौके पर भेजने और त्वरित जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही नदियों के जलस्तर की निरंतर निगरानी और नदी किनारे लोगों की आवाजाही रोकने के निर्देश दिए।

उन्होंने राज्य में चल रहे निर्माण स्थलों पर श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी पर बल दिया। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे सभी निर्माण या बाधाएं जो पानी के बहाव को रोकती हैं, उन्हें तुरंत हटाया जाए।

सचिव ने सभी जिलों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि जनता को राशन, दवाएं, पेयजल और अन्य आवश्यक सेवाएं सुचारु रूप से मिलती रहें। इस समीक्षा बैठक में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री आनंद स्वरूप, डीआईजी श्री राजकुमार नेगी, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मो. ओबैदुल्लाह अंसारी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ALSO READ  "अब ट्रैफिक जाम और हुड़दंगियों की खैर नहीं!आसमान से हर गतिविधि पर नजर रखेगी हाईटेक नैनीताल पुलिस। ड्रोन टेक्नोलॉजी से कैंची धाम मेला और पर्यटन सीजन होगा सुरक्षित व जाम-मुक्त"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 4 6 7
Users Today : 457
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 4 6 7
Users Today : 457
Users Yesterday : 861