न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » शुभारंभ » सहकारिता से आत्मनिर्भरता तक का सफर तेज़—ऋषिकुल मैदान में सात दिवसीय भव्य सहकारिता महोत्सव का शानदार शुभारंभ, नेताओं ने समृद्धि के नए मंत्र और महिलाओं की आर्थिक शक्ति को दी बड़ी उड़ान

सहकारिता से आत्मनिर्भरता तक का सफर तेज़—ऋषिकुल मैदान में सात दिवसीय भव्य सहकारिता महोत्सव का शानदार शुभारंभ, नेताओं ने समृद्धि के नए मंत्र और महिलाओं की आर्थिक शक्ति को दी बड़ी उड़ान

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक हरिद्वार मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश सरकार सहकारिता से समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ रही है स्वयं सहायता समूह व सहकारिता के माध्यम से प्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है। बहुत उद्देश्य प्राथमिक कृषि सहकारी समितियां इंपैक्स अब बचत करने एवं ऋण देने तक सीमित नहीं है, डिजिटल हो गई है। पैक्स आधार सेवा केंद्र, जन सुविधा केंद्र, जन औषधि केंद्र जैसी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। इससे आम जन को जरूरी सुविधाएं घर पर मिलने लगी है। आज मंगलवार को ऋषिकुल मैदान में सात दिवसीय सहकारिता मेले का शुभारंभ करते हुए विधायक मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार से समृद्धि का मंत्र दिया। रानीपुर के विधायक आदेश चौहान ने कहा कि सहकारी समितियों के विकास व किसानों को संगठित करने के उद्देश्य से 2021 में सहकारिता मंत्रालय शुरू हुआ पशुपालन मछली पालन फूलों की खेती जैसी गतिविधियों के लिए सहकारी समितियां के माध्यम से ₹500000 तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है। एक लाख का व्यक्तिगत ऋण दिया जा रहा है। इससे महिलाओं का कौशल व परिश्रम बढ़ाने के साथ वह आर्थिक रूप से मजबूत हो रही है। हरिद्वार नगर निगम की महापौर किरण जैसल ने कहा कि प्रदेश में 1.67 लाख लखपति दीदी बनी है पीएम मोदी की भावना को सार्थक करते हुए सबसे पहले उत्तराखंड ने सहकारी समितियों को पूर्ण करने की दिशा में काम शुरू किया प्रदेश की 672 एम पैक्स कंप्यूटर से जुड़ चुकी है 24 एम पैक्स जन औषधि केंद्र चला रही है। प्रदेश की 5511 में से 3838 समिति का ब्यौरा राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस पर अपलोड हो चुका है किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया है। भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि मोटे अनाज को प्रोत्साहित करते हुए पिछले वर्ष 4270 रुपए रहा मंडवे का एमएसपी इस बार 4886 प्रति कुंतल किया है दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण पेंशन समिति अन्य योजनाओं को उल्लेख किया । आदर्श हरिद्वार के तहत किए जा रहे विकास कार्यों को गिनाया। उद्घाटन के अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री ठाकुर सुशील चौहान, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, जिला सहकारी बैंक के पूर्व निदेशक सुशील त्यागी,प्रमोद चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, चंदन चौहान,लव शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, आशु चौधरी, तरुण नैयर, प्रीति गुप्ता, राजू उपस्थित रहे।

ALSO READ  "शिवालिक नगर में विकास की गूंज! अध्यक्ष राजीव शर्मा ने एक साथ कई सड़क निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ, जनता को मिलेगी बेहतर सुविधा"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 8 8
Users Today : 713
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 8 8
Users Today : 713
Users Yesterday : 496