न्यूज़ फ्लैश
“मौत बनकर गरजी नदी, टापू पर फंसे 7 लोगों की थम गई थीं सांसें… फिर देवदूत बन पहुंची SDRF, रेस्क्यू ऑपरेशन ने टाल दिया बड़ा हादसा!” हरिद्वार में भारी बारिश का अलर्ट, 20 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद “धामी सरकार का बड़ा मास्टरस्ट्रोक! रेलवे फ्रीज जोन की समीक्षा से पहाड़ों में खुलेगा विकास का नया ट्रैक, पर्यटन-निवेश को मिलेगी रफ्तार” “सावन में हरिद्वार पुलिस का मेगा गिफ्ट! कप्तान नवनीत सिंह की टीम ने 205 खोए मोबाइल लौटाकर जीता जनता का दिल” “लक्सर में भाजपा को बड़ा झटका! प्रमोद खारी के इस्तीफे के बाद हजारों समर्थकों ने भी छोड़ी पार्टी, बदलने लगे चुनावी समीकरण” “हरिद्वार में भारी बारिश का खतरा, नगर निगम फुल अलर्ट! नगर आयुक्त नंदन कुमार के सख्त निर्देश—पंप, जेसीबी और पूरी टीम रहेगी 24 घंटे तैनात”
Home » शुभारंभ » “शिवालिक नगर में विकास की गूंज! अध्यक्ष राजीव शर्मा ने एक साथ कई सड़क निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ, जनता को मिलेगी बेहतर सुविधा”

“शिवालिक नगर में विकास की गूंज! अध्यक्ष राजीव शर्मा ने एक साथ कई सड़क निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ, जनता को मिलेगी बेहतर सुविधा”

(शहजाद अली हरिद्वार)शिवालिक नगर। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत वार्ड संख्या 7 में टिहरी विस्थापित कॉलोनी की गली संख्या ए-8 की आंतरिक सड़क, फ्रेंड्स कॉलोनी एवं शिवधाम कॉलोनी में विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में गुणवत्तापूर्ण आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं और इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से स्थानीय नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। नगर पालिका क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है तथा जनहित से जुड़े कार्य निरंतर जारी रहेंगे।उन्होंने कहा कि नगर पालिका जनता के विश्वास पर खरी उतरते हुए विकास की गति को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है और नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।इस अवसर पर सभासद अमरदीप सिंह, मंडल महामंत्री अंशुल शर्मा व पंकज चौहान , मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा वेदांत चौहान, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा देव विख्यात भाटी,मनु रावत, सूरज डोभाल, आदित्य मलिक,नितेश, जितेन्द्र, अनिल राणा,सुशील शर्मा, आदित्य मलिक, मूलचंद शर्मा, सोहेल अहमद ,कुंदन सिंह नेगी, जितेंद्र सिंह ,नितेश मोहम्मद खान ,सूरज डोभाल, कमल, संतो देवी, रीना सिंह, स्वीटी सिंह ,मोनी शर्मा ,दीपा सैनी,पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु एवं बडी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 3 8 7 2
Users Today : 24
Users Yesterday : 1873
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 3 8 7 2
Users Today : 24
Users Yesterday : 1873