न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: आईआईटी रुड़की का भव्य दीक्षांत समारोह शुरू, NSA अजीत डोभाल की मौजूदगी में 1277 विद्यार्थियों को मिली डिग्री BIG BREAKING:: धान खरीद को लेकर हरिद्वार में बड़ा प्लान तैयार! 48 क्रय केंद्र खुले, 8 और प्रस्तावित—किसानों को मिलेगा ₹2,441 तक MSP BIG BREAKING:: देर रात हरिद्वार में पुलिस का धुआंधार चेकिंग अभियान, सिटी से देहात तक मचा हड़कंप! BIG BREAKING:: पुराने तालाब को मिला नया जीवन, ₹8.64 करोड़ से सजा ‘जल सृष्टि पार्क’—धामी ने किया लोकार्पण, देहरादून में दिखेगी ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’! BIG BREAKING:: श्यामपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात! शनिवार से शुरू होगी OPD, PHC को भविष्य में ट्रॉमा सेंटर बनाने की तैयारी BIG BREAKING:: नेपाल की आपदा में उत्तराखंड का बड़ा मानवीय कदम, CM धामी ने 8 सदस्यीय राहत दल को दिखाई हरी झंडी
Home » शुभारंभ » “देहरादून से गूंजी नई आवाज़! मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘ओहो रेडियो 89.2 FM’ का शुभारंभ, बोले— रेडियो आज भी जन-जन की सबसे भरोसेमंद आवाज़”

“देहरादून से गूंजी नई आवाज़! मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘ओहो रेडियो 89.2 FM’ का शुभारंभ, बोले— रेडियो आज भी जन-जन की सबसे भरोसेमंद आवाज़”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को बल्लूपुर देहरादून में ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि रेडियो आज भी जनसंवाद, जनजागरूकता और सामाजिक चेतना का अत्यंत प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ओहो रेडियो सामाजिक जागरूकता बढ़ाने, सकारात्मक संवाद को प्रोत्साहित करने तथा जनहित से जुड़े विषयों को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रेडियो सूचना, शिक्षा और मनोरंजन का ऐसा माध्यम है, जिसकी पहुंच समाज के अंतिम व्यक्ति तक है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में रेडियो जैसे माध्यमों की की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा राज्य सरकार द्वारा विभिन्न संचार मंचों के माध्यम से उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकभाषाओं, लोककलाओं, लोकसंगीत तथा स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के डिजिटल युग में भी रेडियो की विश्वसनीयता और उपयोगिता बनी हुई है। स्थानीय मुद्दों, सकारात्मक समाचारों और जनभागीदारी को बढ़ावा देने में सामुदायिक एवं एफएम रेडियो की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ओहो रेडियो 89.2 एफएम समाज में सकारात्मक सोच, रचनात्मक संवाद और जनहित के संदेशों का प्रभावी माध्यम बनेगा तथा उत्तराखण्ड के विकास और सांस्कृतिक समृद्धि को नई पहचान देने में महत्वपूर्ण योगदान देगा। इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, ओहो रेडियो के आर. जे. काव्य मौजूद थे।

ALSO READ  "हर-हर महादेव के जयघोष के बीच टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने पहले दल को दिखाई हरी झंडी"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 3 0 4 3
Users Today : 392
Users Yesterday : 729
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 3 0 4 3
Users Today : 392
Users Yesterday : 729