न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: आईआईटी रुड़की का भव्य दीक्षांत समारोह शुरू, NSA अजीत डोभाल की मौजूदगी में 1277 विद्यार्थियों को मिली डिग्री BIG BREAKING:: धान खरीद को लेकर हरिद्वार में बड़ा प्लान तैयार! 48 क्रय केंद्र खुले, 8 और प्रस्तावित—किसानों को मिलेगा ₹2,441 तक MSP BIG BREAKING:: देर रात हरिद्वार में पुलिस का धुआंधार चेकिंग अभियान, सिटी से देहात तक मचा हड़कंप! BIG BREAKING:: पुराने तालाब को मिला नया जीवन, ₹8.64 करोड़ से सजा ‘जल सृष्टि पार्क’—धामी ने किया लोकार्पण, देहरादून में दिखेगी ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’! BIG BREAKING:: श्यामपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात! शनिवार से शुरू होगी OPD, PHC को भविष्य में ट्रॉमा सेंटर बनाने की तैयारी BIG BREAKING:: नेपाल की आपदा में उत्तराखंड का बड़ा मानवीय कदम, CM धामी ने 8 सदस्यीय राहत दल को दिखाई हरी झंडी
Home » प्लान » BIG BREAKING:: धान खरीद को लेकर हरिद्वार में बड़ा प्लान तैयार! 48 क्रय केंद्र खुले, 8 और प्रस्तावित—किसानों को मिलेगा ₹2,441 तक MSP

BIG BREAKING:: धान खरीद को लेकर हरिद्वार में बड़ा प्लान तैयार! 48 क्रय केंद्र खुले, 8 और प्रस्तावित—किसानों को मिलेगा ₹2,441 तक MSP

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला खरीद अधिकारी वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में खरीफ खरीद सत्र 2026-27 के संबंध में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सभी तहसीलदारों को ग्रामवार एवं किसानवार सूची समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। सभी क्रय संस्थाओं को समय पर धान क्रय केंद्र स्थापित करने तथा किसानों के लिए पेयजल, छाया, तुलाई सहित आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा गया। मंडी समिति को इलेक्ट्रॉनिक कांटा, नमी मापक यंत्र, छलना, त्रिपाल आदि आवश्यक सामग्री समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

ALSO READ  "दीपावली भीड़ पर पुलिस की सख्त नजर: हरिद्वार में आठ दिन चलेगा ट्रैफिक कंट्रोल ऑपरेशन, ज्वालापुर बना नो-एंट्री जोन—हर राह होगी तय, हर गाड़ी पर रहेगी नजर"

अपर जिलाधिकारी ने सभी एजेंसियों को अपने बैनरों पर भारत सरकार के धान खरीद मानकों, जैसे 17 प्रतिशत नमी एवं अन्य गुणवत्ता मानकों का स्पष्ट उल्लेख करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए “भारत खरीद” ऐप के माध्यम से किसानों का बायोमैट्रिक पंजीकरण किया जाएगा, जिससे धान खरीद प्रक्रिया और अधिक सरल एवं पारदर्शी होगी।

बैठक में जानकारी दी गई कि जनपद में किसानों की सुविधा हेतु 48 धान क्रय केंद्र खोले गए हैं तथा 8 अतिरिक्त क्रय केंद्र प्रस्तावित हैं। भारत सरकार द्वारा खरीफ विपणन सत्र 2026-27 के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) कॉमन धान के लिए ₹2,441 प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान के लिए ₹2,661 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। बैठक में उप संभागीय विपणन अधिकारी प्रमोद सती, वरिष्ठ विपणन अधिकारी, एनसीसीएफ, यूसीएफ, यूकेयूएसएस, पीसीयू, मंडी समिति तथा विधिक माप विज्ञान विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 2 9 7 5
Users Today : 324
Users Yesterday : 729
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 2 9 7 5
Users Today : 324
Users Yesterday : 729