न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: आईआईटी रुड़की का भव्य दीक्षांत समारोह शुरू, NSA अजीत डोभाल की मौजूदगी में 1277 विद्यार्थियों को मिली डिग्री BIG BREAKING:: धान खरीद को लेकर हरिद्वार में बड़ा प्लान तैयार! 48 क्रय केंद्र खुले, 8 और प्रस्तावित—किसानों को मिलेगा ₹2,441 तक MSP BIG BREAKING:: देर रात हरिद्वार में पुलिस का धुआंधार चेकिंग अभियान, सिटी से देहात तक मचा हड़कंप! BIG BREAKING:: पुराने तालाब को मिला नया जीवन, ₹8.64 करोड़ से सजा ‘जल सृष्टि पार्क’—धामी ने किया लोकार्पण, देहरादून में दिखेगी ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’! BIG BREAKING:: श्यामपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात! शनिवार से शुरू होगी OPD, PHC को भविष्य में ट्रॉमा सेंटर बनाने की तैयारी BIG BREAKING:: नेपाल की आपदा में उत्तराखंड का बड़ा मानवीय कदम, CM धामी ने 8 सदस्यीय राहत दल को दिखाई हरी झंडी
Home » समारोह » BIG BREAKING:: आईआईटी रुड़की का भव्य दीक्षांत समारोह शुरू, NSA अजीत डोभाल की मौजूदगी में 1277 विद्यार्थियों को मिली डिग्री

BIG BREAKING:: आईआईटी रुड़की का भव्य दीक्षांत समारोह शुरू, NSA अजीत डोभाल की मौजूदगी में 1277 विद्यार्थियों को मिली डिग्री

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की । आईआईटी रुड़की के दो दिवसीय दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन आज शुरू हुआ,जिसमें पहले दिन राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जनरल अजीत डोभाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।इस दौरान संस्थान की ओर से स्नातक विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं।

दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक और संस्थान के शिक्षक भी मौजूद रहे।आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो०केके पंत ने बताया कि इस वर्ष दीक्षांत समारोह में कुल 2701 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जा रही है।पहले दिन 1277 स्नातक विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं,वहीं कल स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी।

ALSO READ  "देहरादून से निकले देश के 111 नए 'जंगलों के रखवाले', भूपेंद्र यादव बोले— 'पहले अच्छा इंसान बनो, फिर अधिकारी"

समारोह में कुल 518 पीएचडी विद्यार्थियों को भी डिग्री दी जानी है।प्रो०केके पंत ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए दीक्षांत समारोह उनके शैक्षणिक जीवन के महत्वपूर्ण पड़ावों में से एक है।आईआईटी रुड़की लगातार शोध,तकनीकी नवाचार और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर कार्य कर रहा है।अर्धकुंभ समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर संस्थान की ओर से शोध और तकनीकी कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों से उम्मीद जताई कि वे अपने ज्ञान और तकनीकी दक्षता का उपयोग समाज और देश के विकास में करेंगे।समारोह के दौरान उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री के अलावा रुड़की के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट तथा आईआईटी के प्रोफेसर सहित बड़ी संख्या में संस्थान के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 2 9 7 6
Users Today : 325
Users Yesterday : 729
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 2 9 7 6
Users Today : 325
Users Yesterday : 729