न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: आईआईटी रुड़की का भव्य दीक्षांत समारोह शुरू, NSA अजीत डोभाल की मौजूदगी में 1277 विद्यार्थियों को मिली डिग्री BIG BREAKING:: धान खरीद को लेकर हरिद्वार में बड़ा प्लान तैयार! 48 क्रय केंद्र खुले, 8 और प्रस्तावित—किसानों को मिलेगा ₹2,441 तक MSP BIG BREAKING:: देर रात हरिद्वार में पुलिस का धुआंधार चेकिंग अभियान, सिटी से देहात तक मचा हड़कंप! BIG BREAKING:: पुराने तालाब को मिला नया जीवन, ₹8.64 करोड़ से सजा ‘जल सृष्टि पार्क’—धामी ने किया लोकार्पण, देहरादून में दिखेगी ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’! BIG BREAKING:: श्यामपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात! शनिवार से शुरू होगी OPD, PHC को भविष्य में ट्रॉमा सेंटर बनाने की तैयारी BIG BREAKING:: नेपाल की आपदा में उत्तराखंड का बड़ा मानवीय कदम, CM धामी ने 8 सदस्यीय राहत दल को दिखाई हरी झंडी
Home » सौगात » BIG BREAKING:: श्यामपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात! शनिवार से शुरू होगी OPD, PHC को भविष्य में ट्रॉमा सेंटर बनाने की तैयारी

BIG BREAKING:: श्यामपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात! शनिवार से शुरू होगी OPD, PHC को भविष्य में ट्रॉमा सेंटर बनाने की तैयारी

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। श्यामपुर स्थित नव निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुक्रवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडे तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। इस अवसर पर घोषणा की गई कि केंद्र में शनिवार से ओपीडी सेवाएं प्रारंभ कर दी जाएंगी, जिससे श्यामपुर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडे ने केंद्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को बेहतर, नियमित एवं समयबद्ध चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस केंद्र को ट्रॉमा सेंटर के रूप में विकसित करने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा, ताकि दुर्घटना एवं आपातकालीन स्थिति में लोगों को तत्काल उपचार मिल सके।

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि वर्ष 2022 में उनके कार्यकाल के दौरान इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को स्वीकृति मिली थी। उन्होंने कहा कि केंद्र के संचालन से क्षेत्र के मरीजों को उपचार के लिए अन्य स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह, मेला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष दत्त, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. महिमानंद जोशी, अपर मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने केंद्र की व्यवस्थाओं की जानकारी स्वास्थ्य सचिव को दी।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान योगेश चौहान (श्यामपुर), सुनील पाल (सजनपुर पीली), देवेंद्र नेगी (गाजीवाली), मंडल महामंत्री सुनील पाल सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ALSO READ  "आदेश चौहान के प्रयास लाए रंग! रानीपुर विधानसभा में ₹4.71 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत, शिवालिक नगर से सलेमपुर तक विकास की नई इबारत लिखेगी सरकार"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 2 9 7 6
Users Today : 325
Users Yesterday : 729
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 2 9 7 6
Users Today : 325
Users Yesterday : 729