न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » शुभारंभ » “पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व सेनानायक तृप्ति भट्ट ने किया विकास का शुभारंभ: 40वीं वाहिनी पीएसी कैंपस में शुरू हुआ भव्य सड़क निर्माण”

“पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व सेनानायक तृप्ति भट्ट ने किया विकास का शुभारंभ: 40वीं वाहिनी पीएसी कैंपस में शुरू हुआ भव्य सड़क निर्माण”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा और सेनानायक (आईपीएस) तृप्ति भट्ट ने 40वीं वाहिनी पीएसी कैंपस में सड़क निर्माण कार्यों का पूर्ण विधि-विधान के साथ शुभारंभ किया।यह विकास कार्य पीएसी कैंपस की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाते हुए जवानों, कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों के लिए अधिक सुगठित, सुविधायुक्त और सुरक्षित आवागमन व्यवस्था सुनिश्चित करेगा। सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद परिसर में यातायात सुचारू होगा, धूल-धक्कड़ से मुक्ति मिलेगी तथा आपात स्थितियों में भी त्वरित एवं सुरक्षित आवाजाही संभव होगी।नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा नगर पालिका क्षेत्र के प्रत्येक मोहल्ले और संस्थान में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना हमारी प्राथमिकता है। पीएसी कैंपस में सड़क निर्माण कार्य लंबे समय से आवश्यक था। जवानों और कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएँ देना हमारा दायित्व है। हमें विश्वास है कि यह सड़क उनके दैनिक जीवन को आसान बनाएगी और पूरे क्षेत्र की व्यवस्था को और बेहतर बनाएगी। नगर पालिका भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यों को तत्परता से पूरा करती रहेगी।”सेनानायक तृप्ति भट्ट ने कहा पीएसी कैंपस में सड़क निर्माण कार्य हमारे जवानों एवं उनके परिवारों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह सड़क न केवल आवागमन को सुरक्षित बनाएगी बल्कि पूरे परिसर की कार्यकुशलता और व्यवस्था को भी बेहतर करेगी। नगर पालिका के सहयोग के लिए मैं अध्यक्ष महोदय और उनकी टीम का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ। हमें विश्वास है कि भविष्य में भी इस प्रकार के विकास कार्य समय-समय पर होते रहेंगे।”इस अवसर पर सेनानायक तृप्ति भट्ट, सहायक सेनानायक राकेश रावत, शिविरपाल आदेश कुमार, सभासद डॉ. राजकुमार यादव, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, पीएसी के अधिकारी-कर्मचारी एवं उनके परिजन, स्थानीय नागरिक सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ALSO READ  BIG BREAKING:: 120 साल की गौरवशाली परंपरा फिर हुई जीवंत, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा ज्वालापुर—विधायक आदेश चौहान ने किया भव्य रामलीला का शुभारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 9 2
Users Today : 717
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 9 2
Users Today : 717
Users Yesterday : 496