“स्वच्छता की स्थायी व्यवस्था हेतु ग्राम पंचायतों की बड़ी पहल: छह विकासखंडों की 30 ग्राम सभाओं के प्रधानों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक, डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व ‘ग्राम स्वच्छता निधि’ पर हुआ जोर”
(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार।आज मुख्य विकास अधिकारी महोदया की अध्यक्षता में स्वच्छता की निरंतरता विषय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के छह विकासखंडों की 30 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य स्वच्छता व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना और ग्राम स्तर पर कूड़ा प्रबंधन को सुदृढ़ करना













