न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » बैठक » यूआईआईडीबी की एग्जीक्यूटिव कमेटी बैठक में ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर परियोजना की प्रगति की समीक्षा

यूआईआईडीबी की एग्जीक्यूटिव कमेटी बैठक में ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर परियोजना की प्रगति की समीक्षा

(शहजाद अली हरिद्वार)मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड (यूआईआईडीबी) की एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित 25 महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

इन परियोजनाओं में शामिल हैं:

रिवर राफ्टिंग डेवलपमेंट

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस का विकास

आस्था पथ, पार्किंग, और संजय झील का पुनर्विकास

वाटर सप्लाई, सीवरेज एवं स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज इंफ्रास्ट्रक्चर

चारधाम एवं कांवड़ यात्रा प्रबंधन

सड़क चौड़ीकरण, ब्रिज निर्माण, और क्रॉस-रिवर ब्रिज

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, सैनिटेशन और घाटों का सौंदर्यीकरण

मुख्य सचिव ने सभी परियोजनाओं की स्थिति रिपोर्ट लेते हुए उनकी प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से ऋषिकेश के रिवर राफ्टिंग प्रोजेक्ट को “अंतरराष्ट्रीय राफ्टिंग सेंटर” के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा।

सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि कार्यों को पारदर्शिता, जन सुविधा और स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि ऋषिकेश को एक व्यवस्थित, जाम-मुक्त, सुगम मोबिलिटी युक्त और बेहतर जल निकासी वाला शहर बनाया जाए।

मुख्य सचिव ने हरिपुरकलां (हरिद्वार) और माजरी ग्रांट (देहरादून) को जोड़ने वाले वैकल्पिक रूट का विस्तृत अध्ययन करने को भी कहा, जिससे कांवड़ यात्रा की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में प्रमुख सचिव श्री आर. के. सुधांशु, श्री एल. एल. फैनई, श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव श्री शैलेश बगौली सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ALSO READ  "मानसून से पहले हाई अलर्ट: संवेदनशील क्षेत्रों पर कड़ी निगरानी के निर्देश, नीलकंठ यात्रा व्यवस्थाओं पर भी प्रभारी मंत्री मदन कौशिक की सख्त समीक्षा"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 8 7
Users Today : 240
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 8 7
Users Today : 240
Users Yesterday : 930