न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, सेवा संकल्प अभियान में राजीव शर्मा संग उतरे सैकड़ों हाथ BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल की अगुवाई में 40वीं वाहिनी पीएसी में गूंजा गांधी-शास्त्री के आदर्शों का संदेश, स्वच्छता कर्मियों को कंबल बांटकर किया सम्मानित BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर CM धामी ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से गूंजा मुख्यमंत्री आवास BIG BREAKING:: बुजुर्गों के सम्मान में धामी का बड़ा ऐलान, 9.93 लाख पेंशनरों को ₹147 करोड़ की सौगात BIG BREAKING:: क्रिकेट के मैदान में 40वीं वाहिनी पीएसी का जलवा, हरिद्वार पुलिस को 55 रन से रौंदकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ-2026 में खिलाड़ियों का जोरदार जलवा, दमखम के साथ विजेताओं ने लहराया जीत का परचम!
Home » बैठक » “मुख्य सचिव ने 16वें वित्त आयोग के दौरे की व्यापक तैयारियों की समीक्षा की, व्यवस्थाओं में गुणवत्ता और समन्वय पर विशेष जोर”

“मुख्य सचिव ने 16वें वित्त आयोग के दौरे की व्यापक तैयारियों की समीक्षा की, व्यवस्थाओं में गुणवत्ता और समन्वय पर विशेष जोर”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून, 17 मई। मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने आज सचिवालय में 16वें वित्त आयोग के उत्तराखण्ड दौरे की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक ली।

उन्होंने आयोग के आगमन से लेकर प्रस्थान तक की समुचित व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि आयोग के स्वागत, बैठकें, भ्रमण एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस आदि सभी कार्यक्रमों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि प्रोटोकॉल के अनुरूप संपर्क अधिकारियों की नियुक्ति एवं अन्य व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं। देहरादून एवं नैनीताल में आयोग द्वारा हितधारकों के साथ की जाने वाली विभिन्न प्रस्तावित बैठकों और प्रेस कॉन्फ्रेंस की उपयुक्त तैयारी करने को कहा गया, जिससे राज्य की प्राथमिकताओं और आवश्यकताओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सके।

 

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि आयोग के समक्ष प्रस्तुत किए जाने वाले सभी बिंदु तथ्यपरक और केंद्रित दृष्टिकोण के साथ तैयार किए जाएं। इसके अलावा, श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ की प्रस्तावित यात्रा के दौरान खराब मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

बैठक में सचिव श्री दिलीप जावलकर सहित सभी संबंधित विभागों के विभागाध्यक्ष और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों से कहा कि वित्त आयोग के इस दौरे को राज्य हित में एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में लेते हुए पूरी गंभीरता और समर्पण के साथ तैयारियां सुनिश्चित की जाएं।

ALSO READ  "धामी से भिड़े गुरुजन! राजकीय शिक्षक संघ ने रखी मांगों की झड़ी, CM ने दिया समाधान का भरोसा"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 5 6 7
Users Today : 524
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 5 6 7
Users Today : 524
Users Yesterday : 1033