न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!
Home » यात्रा » मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, तिरंगा शौर्य यात्रा में भी हुए शामिल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, तिरंगा शौर्य यात्रा में भी हुए शामिल

(शहजाद अली हरिद्वार)टनकपुर (चंपावत): मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को चंपावत जनपद के टनकपुर स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए जनपद के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वरिष्ठजनों एवं आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना न पड़े, यह सुनिश्चित किया जाए।

जनता की सेवा ही सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरलीकरण, समाधान और निस्तारण राज्य सरकार का मूल मंत्र है और इसका लाभ राज्य के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी विभागों की योजनाओं को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करा दिया है, जिससे अब लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते।

सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ अब घर बैठे मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और जनहित से जुड़े कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए टनकपुर में आयोजित तिरंगा शौर्य यात्रा में भी सहभागिता की।

उन्होंने कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध यह सफलता देश के हर नागरिक के लिए गर्व का विषय है। धर्म पूछकर निर्दोष लोगों की हत्या करने वाले आतंकियों को करारा जवाब मिला है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के लगभग हर परिवार से एक सदस्य सेना में है, और राज्य हमेशा से राष्ट्र सेवा में अग्रणी रहा है।

ALSO READ  “बाबा केदार के दरबार में पहुंचे Gautam Adani, अब आसमान से बनेगी राह! केदारनाथ रोपवे का एरियल सर्वे, बदलेगी पूरी यात्रा की तस्वीर”

इस अवसर पर दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, जिलाधिकारी नवनीत पांडे, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति समेत अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, वरिष्ठजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 9 5
Users Today : 4
Users Yesterday : 811
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 9 5
Users Today : 4
Users Yesterday : 811