न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » बैठक » श्रावण कांवड़ मेला 2025: हरिद्वार में उत्तराखंड-यूपी पुलिस की समन्वय बैठक, सुरक्षा और यातायात योजनाओं पर बनी रणनीति

श्रावण कांवड़ मेला 2025: हरिद्वार में उत्तराखंड-यूपी पुलिस की समन्वय बैठक, सुरक्षा और यातायात योजनाओं पर बनी रणनीति

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार।। आगामी श्रावण मास कांवड़ मेला 2025 के शांतिपूर्ण, सुरक्षित व व्यवस्थित संचालन को लेकर हरिद्वार पुलिस ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर रसिया बड़ गेस्ट हाउस में उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जनपदों के अधिकारियों के बीच समन्वय बैठक आयोजित की गई।बैठक में हरिद्वार जनपद की ओर से एसपी ट्रैफिक जितेंद्र मेहरा, सीओ ट्रैफिक संजय चौहान, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी, टीआई हितेश कुमार व संदीप नेगी, एसएचओ खानपुर रविन्द्र शाह, एसओ श्यामपुर नितेश शर्मा, एसएसआई श्यामपुर मनोज रावत, एसएसआई लक्सर मनोज गैरोला और चौकी प्रभारी लालढांग गगन मैठानी शामिल रहे।

वहीं उत्तर प्रदेश से एसपी सिटी बिजनौर संजीव वाजपेयी, सीओ ट्रैफिक नितेश प्रताप, एसएचओ नजीबाबाद धीरज सोलंकी, थानाध्यक्ष मंडावली राम प्रताप और ट्रैफिक इंस्पेक्टर प्रमोद अन्य अधिकारियों के साथ बैठक में उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान निम्न प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई:
  • कांवड़ यात्रा के दौरान भारी यातायात प्रबंधन के लिए ट्रैफिक डायवर्जन का समयबद्ध प्लान तैयार करना।
  • रुद्रपुर, मुरादाबाद, अमरोहा आदि अन्य जनपदों से समन्वय को लेकर पृथक बैठकें आयोजित करने का निर्णय।
  • बॉर्डर चेकिंग को और अधिक मजबूत करने के लिए ठोस उपाय।
  • कांवड़ यात्रियों की सुविधा हेतु पेयजल, चिकित्सा, रात्रि विश्राम व स्वच्छता जैसी बुनियादी व्यवस्थाओं की समीक्षा व सुनिश्चितता।
  • आकस्मिक स्थिति में वायरलेस व अन्य संचार माध्यमों से त्वरित सूचना आदान-प्रदान की व्यवस्था।
  • दोनों राज्यों के बीच आपसी सूचनाएं और संवेदनशील जानकारियों को गोपनीयता के साथ साझा करने पर सहमति।

बैठक के उपरांत हरिद्वार पुलिस द्वारा आए हुए अधिकारीगणों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानपूर्वक विदा किया गया। यह बैठक कांवड़ यात्रा की तैयारियों में पुलिस प्रशासन के उच्चस्तरीय समन्वय का परिचायक रही, जिससे श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के अपने धार्मिक अनुष्ठान को पूर्ण कर सकें।

ALSO READ  “14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत की भव्य तैयारी तेज़, स्थायी लोक अदालत में अध्यक्ष नीतू जोशी की अध्यक्षता में बैंकों संग हुई अहम समीक्षा बैठक”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 5 5
Users Today : 208
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 5 5
Users Today : 208
Users Yesterday : 930