न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, CM धामी ने अधिकारियों को किया हाई अलर्ट, पर्यटकों की आवाजाही पर भी सख्ती के निर्देश BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी ने पत्नी गीता धामी संग पारंपरिक रीति-रिवाजों से मनाया करवाचौथ, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: हरिद्वार में सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सड़कों का होगा थर्ड पार्टी सेफ्टी ऑडिट, कैमरों से होगी निगरानी! BIG BREAKING:: मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल-2026 की भव्य तैयारी शुरू, देश-विदेश के पर्यटकों को मिलेगा संस्कृति, विरासत और मनोरंजन का अनूठा संगम! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में विकास को बड़ी रफ्तार! ₹758 करोड़ की दो बड़ी परियोजनाओं समेत पांच प्रस्तावों पर मुहर, कुंभ-2027 की सफाई व्यवस्था के लिए ₹25 करोड़ मंजूर BIG BREAKING:: उत्तराखंड के पांच जिलों में कल मौसम का ऑरेंज अलर्ट, गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी
Home » हड़कंप » बंद पड़े मकान में बड़ी चोरी: चोरों ने उड़ाई नकदी और लाखों के जेवरात, CCTV में कैद हुए संदिग्ध

बंद पड़े मकान में बड़ी चोरी: चोरों ने उड़ाई नकदी और लाखों के जेवरात, CCTV में कैद हुए संदिग्ध

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक बंद पड़े मकान से हजारों रुपये की नकदी और लाखों के जेवरात चोरी होने की घटना सामने आई। पीड़ित विकास कुमार त्यागी ने बताया कि वे दो दिन पहले अपने गांव गए हुए थे और घर पूरी तरह से खाली था।

घटना की जानकारी तब मिली जब उनके पड़ोसी कुलदीप त्यागी ने सुबह घर का गेट खुला देखा और तुरंत विकास को फोन कर इसकी सूचना दी। साथ ही पुलिस आपातकालीन सेवा 112 पर कॉल कर सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। जब विकास त्यागी मौके पर पहुंचे तो पाया कि उनके घर से लगभग 60 से 70 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात गायब हैं।

पीड़ित द्वारा सिविल लाइंस कोतवाली में लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में दो संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिए हैं, जिनकी पहचान और तलाश में पुलिस जुट गई है।

स्थानीय लोगों में चोरी की इस घटना को लेकर दहशत और आक्रोश का माहौल है। लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने की मांग की है।

ALSO READ  "देहरादून में प्रशासन सख्त: सीएससी सेंटरों पर डीएम की तरेरी नजर, फर्जीवाड़ा पकड़ा तो ताला जड़कर किया सील—बिना हस्ताक्षर वाले दस्तावेज़ और मनमानी वसूली से हड़कंप!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 2 4 4
Users Today : 135
Users Yesterday : 1019
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 2 4 4
Users Today : 135
Users Yesterday : 1019