न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: प्यार में धोखा, 5 लाख की सुपारी! देहरादून बैंककर्मी पर फायरिंग की मास्टरमाइंड निकली पूर्व प्रेमिका, पुलिस ने खोला पूरा राज BIG BREAKING:: देहरादून में देर रात पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, शिमला बायपास फायरिंग का आरोपी अंकित चौहान घायल; साथी फरार BIG BREAKING:: हरिद्वार पुलिस में बड़ा उलटफेर! SSP का चाबुक चला, 9 दरोगाओं के तबादले—किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी? BIG BREAKING:: हरीश रावत ने कांग्रेस के दो अहम पदों से दिया इस्तीफा, बोले- पार्टी के संघर्ष में मेरी वजह से कमजोरी नहीं आनी चाहिए BIG BREAKING:: पुरानी पेंशन के लिए हरिद्वार से हुंकार, 13 सितंबर को देहरादून कूच करेंगे हजारों कर्मचारी BIG BREAKING:: तकनीकी शिक्षा विभाग को मिली बड़ी सौगात, 9 कर्मशाला अधीक्षकों की नियुक्ति—मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बांटे नियुक्ति पत्र
Home » शुभारंभ » शिवालिक नगर में विकास को मिली नई रफ्तार: वार्ड 4 में नाली व पुलिया निर्माण कार्य का भव्य शुभारंभ

शिवालिक नगर में विकास को मिली नई रफ्तार: वार्ड 4 में नाली व पुलिया निर्माण कार्य का भव्य शुभारंभ

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, शिवालिक नगर।नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सोमवार को वार्ड नंबर 4 स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पास नाली और पुलिया निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और व्यापारी बंधु उपस्थित रहे, जिन्होंने अध्यक्ष का स्वागत करते हुए उनके नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की।शुभारंभ के दौरान अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा, “यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हम क्षेत्रवासियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में सक्षम हो रहे हैं। इस नाली और पुलिया निर्माण से जल निकासी की समस्या से राहत मिलेगी और आने-जाने में सुविधा बढ़ेगी।”राजीव शर्मा ने आगे कहा कि यह कार्य उनके निरंतर प्रयासों का हिस्सा है और नगर पालिका क्षेत्र के हर वार्ड में समान रूप से विकास कार्यों को लागू करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि बरसात से पहले बड़े नालों की सफाई और पूरे नगर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य तेजी से जारी है।उन्होंने आश्वस्त किया कि आने वाले समय में शिवालिक नगर क्षेत्र में और भी कई विकास कार्य शुरू किए जाएंगे, जिससे नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार आएगा।इस अवसर पर मडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, वार्ड नंबर 4 के सभासद हरिओम चौहान, व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र बिश्नोई, पूर्व सभासद अजय मलिक, विकास बाली, चंद्रशेखर शर्मा, डॉ. नमन अग्रवाल, श्रवण बिश्नोई, यशपाल गुप्ता, रतीभान सैनी, आशीष पाठक, अखिल चौहान, राव जुनैद, नंदकिशोर, हेम वोहरा, अंशुल शर्मा, गौरव गुजर, वेदांत चौहान, दीपू, पवन गोयल, राजेश सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।इस कार्यक्रम ने क्षेत्रवासियों के बीच विकास के प्रति भरोसे को और मजबूत किया है।

Share This
ALSO READ  “चेतना का महाकुंभ बना शांतिकुंज: 51 दिवसीय अनुष्ठान ने मानवता को दिया साधना-सेवा-समन्वय का महामंत्र, राज्यपाल बोले—यह समापन नहीं, युग परिवर्तन का शुभारंभ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 6 6 7 3
Users Today : 890
Users Yesterday : 621
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 6 6 7 3
Users Today : 890
Users Yesterday : 621