न्यूज़ फ्लैश
“पीएम किसान की 23वीं किस्त का ऐलान: 20 जून को किसानों के खातों में आएंगे ₹2000, करोड़ों अन्नदाताओं को मिलेगी बड़ी राहत” “डीपीआरओ पर गिरी शासन की गाज: गंभीर शिकायतों के बाद पद से हटाए गए अतुल प्रताप सिंह, जांच के लिए बनी तीन सदस्यीय समिति” “हरिद्वार में तीरंदाजी का महाकुंभ शुरू, 27 राज्यों के 700 से अधिक धनुर्धर मैदान में; विजेताओं को मिलेगा असली सोने का मेडल” “जनहित सर्वोपरि: दिशा समिति की बैठक में त्रिवेंद्र रावत ने अधिकारियों को दी चेतावनी, योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाना होगा” “योग की ओर बढ़ेंगे कदम, स्वस्थ भारत का होगा संकल्प: हरिद्वार में आयुष मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में कल गूंजेगा “रन फॉर योग” अभियान” “थाना बुग्गावाला पुलिस का ओवरलोडिंग पर बड़ा प्रहार, खनन सामग्री से भरी 3 ट्रैक्टर-ट्रालियां सीज, वाहन चालकों में मचा हड़कंप”
Home » बैठक » मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक से पहले सीएम धामी की उच्चस्तरीय समीक्षा, बच्चों के समग्र विकास पर विशेष जोर

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक से पहले सीएम धामी की उच्चस्तरीय समीक्षा, बच्चों के समग्र विकास पर विशेष जोर

(शहजाद अली हरिद्वार)मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी 24 जून को वाराणसी में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्चस्तरीय बैठक ली।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि “इकोलॉजी और इकोनॉमी के समन्वय” की भावना के अनुरूप नवाचारपरक और व्यावहारिक प्रस्ताव तैयार किए जाएं, जिससे राज्य के सतत एवं संतुलित विकास को गति मिल सके।बैठक में मुख्यमंत्री ने बच्चों के शारीरिक, मानसिक और पोषण से जुड़े विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने आईसीडीएस, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं खेल विभाग को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सरकारी अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत पंजीकरण अनिवार्य कराने को कहा और 112 हेल्पलाइन के प्रचार-प्रसार पर बल दिया ताकि आमजन को आपातकालीन सहायता समय पर मिल सके।

महिला एवं बाल विकास विभाग को कुपोषण और एनीमिया पर नियमित समीक्षा और सुधारात्मक अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, एडीजी ए.पी. अंशुमान, सचिव विनोद कुमार सुमन और सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

98 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 7 5 5 8 5
Users Today : 394
Users Yesterday : 718

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 7 5 5 8 5
Users Today : 394
Users Yesterday : 718