
उत्तराखंड में भारी वर्षा को लेकर आपदा प्रबंधन सचिव सतर्क, सभी जिलों को अलर्ट मोड पर रहने और त्वरित राहत कार्यों के निर्देश
(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी वर्षा को देखते हुए सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने मंगलवार को राज्य की स्थिति का व्यापक जायजा लिया। उन्होंने सभी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों को सतर्क रहने और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग ने टिहरी, देहरादून,




























