न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » समारोह » “शिवालिक नगर में रंगों की बौछार: राजीव शर्मा के भव्य होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और फूलों की होली बनी आकर्षण का केंद्र”

“शिवालिक नगर में रंगों की बौछार: राजीव शर्मा के भव्य होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और फूलों की होली बनी आकर्षण का केंद्र”

(शहजाद अली हरिद्वार)रोशनाबाद। शिवालिक नगर में नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के संयोजन में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भजन संध्या, मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं फूलों की होली मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। क्षेत्रवासियों, मातृशक्ति, युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों की भारी उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।कार्यक्रम संयोजक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि होली भारतीय संस्कृति का ऐसा महान पर्व है, जो समाज को एकता, प्रेम और भाईचारे के सूत्र में बांधता है। यह केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और आपसी विश्वास को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और नगर की सुख-समृद्धि की कामना की।पूर्व कैबिनेट मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि होली का पर्व हमारे सनातन संस्कारों और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। यह हमें सिखाता है कि हम अपने जीवन से नकारात्मकता, वैमनस्य और भेदभाव को समाप्त कर प्रेम और सद्भाव का मार्ग अपनाएं।श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी हरी चेतनानंद जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का उत्सव है। यह पर्व हमें अहंकार, द्वेष और नकारात्मक भावनाओं को त्यागकर प्रेम, करुणा और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।इस अवसर पर राज्य मंत्री डॉ जयपाल चौहान, ओमप्रकाश जमदग्नी व सुनील सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो में विक्रम बुल्लर, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, शिवम, आदेश सैनी, आकर्षिका, दीपक नौटियाल, नूतन वर्मा, उज्वल पंडित, मण्डल अध्यक्ष कैलाश भंडारी व बिन्दर पाल, महामंत्री पंकज चौहान, अंशुल शर्मा, सौरभ चौहान, गौरव गुर्जर, देव विख्यात भाटी, वेदांत चौहान, अजय मलिक, रवि वर्मा, रविंद्र उनियाल, संचित डागर, अवदेश रॉय, वतन वर्मा, भानु प्रताप, प्रदीप चंदेल, स्वेता सिंह, रीतू ठाकुर, नीतू चौधरी, बागेश्वरी, सपना पंडित, सुधांशु राय, नितेश, प्रणय, गौरव रौतेला, शशि भूषण पांडे, नीरज प्रेमी, प्रमोद तिवारी, ऋषि पाल चौहान, रवि कुमार, दिशांत चौहान, मनमोहन जोशी, पंकज गुर्जर, राहुल शर्मा युधिष्ठिर वालिया, संदीप प्रधान, शाहरुख सलमानी, क्षेत्र के सभी मंदिर समितियों के प्रतिनिधि, रामलीला समितियो के प्रतिनिधि, अनेक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक गण, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी गण, कार्यकर्ता बंधु व हजारों की संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

ALSO READ  हरिद्वार में संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, विधायक आदेश चौहान व जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 22 अधिकारियों को किया सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 4 5
Users Today : 235
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 4 5
Users Today : 235
Users Yesterday : 861