न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS अधिकारियों के विभाग बदले! BIG BREAKING:: हरिद्वार की सफाई और विकास कार्यों को लेकर एक्शन मोड में नगर आयुक्त नंदन कुमार, रोड़ीबेलवाला से गंगा घाटों तक किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: कुम्भ-2027 को लेकर पुलिस का मेगा सुरक्षा प्लान तैयार, आतंकवाद से साइबर खतरे तक हर चुनौती पर रहेगी पैनी नजर! BIG BREAKING:: बच्चों के हक की गूंज से गूंजा बहादराबाद! ‘मेरा दिन, मेरा अधिकार, मेरा भविष्य’ के संदेश के साथ 160 बच्चों ने भरी जागरूकता की हुंकार BIG BREAKING:: दर्दनाक हादसे के पीड़ितों को CM धामी का बड़ा सहारा! मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख, घायलों को ₹1 लाख तक की आर्थिक मदद का ऐलान BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी केस की आंच से फिर सुलगी उत्तराखंड की सियासत! हरिद्वार में महिला कांग्रेस का हल्लाबोल, विनोद आर्य की गिरफ्तारी को लेकर सड़क पर उतरीं ज्योति रौतेला
Home » समारोह » ग्राम आनेकी शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह, राजबीर सिंह चौहान ने की पूजा-अर्चना

ग्राम आनेकी शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह, राजबीर सिंह चौहान ने की पूजा-अर्चना

(शहजाद अली हरिद्वार)रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम आनेकी में स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग एवं राधा-कृष्ण मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह आयोजित किया गया। धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन किया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला।समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह चौहान ने भी सहभागिता की। उन्होंने पूजा-अर्चना कर गांववासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को मजबूती मिलती है। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक जागरूकता और मंदिरों के विकास के लिए सामूहिक सहयोग आवश्यक है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, बुजुर्ग, महिलाएं व युवा श्रद्धाभाव के साथ उपस्थित रहे। मंदिर समिति और ग्रामीणों द्वारा भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर क्षेत्र की धार्मिक भावनाओं की अभिव्यक्ति देखने को मिली। कार्यक्रम में भक्ति गीतों और सत्संग का भी आयोजन किया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह से आध्यात्मिक रंग में रंग गया।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल रहा।

ALSO READ  “देव संस्कृति विश्वविद्यालय बना आधुनिक गुरुकुल: शताब्दी समारोह में राज्यपाल ने कहा—यहाँ शिक्षा नहीं, जीवन की साधना होती है”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 2 7 3 9
Users Today : 864
Users Yesterday : 902
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 2 7 3 9
Users Today : 864
Users Yesterday : 902