न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » निर्देश » रात्रि में उड़ते ड्रोन को लेकर हरिद्वार में फैलाई जा रही अफवाहों पर SSP की सख्ती, भय फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

रात्रि में उड़ते ड्रोन को लेकर हरिद्वार में फैलाई जा रही अफवाहों पर SSP की सख्ती, भय फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। हरिद्वार में रात्रि के समय आसमान में उड़ते ड्रोन को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है। कुछ लोग सोशल मीडिया और मौखिक रूप से इन ड्रोन को लेकर भ्रम फैला रहे हैं, जिससे आम जनता में भय का माहौल बन रहा है। इस पर एसएसपी हरिद्वार ने स्पष्ट किया है कि यह ड्रोन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नदियों की मैपिंग के लिए प्रयोग किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य पूरी तरह से तकनीकी और सुरक्षित है।

एसएसपी ने सभी कोतवाल और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे क्षेत्र में लोगों को इस विषय पर जागरूक करें और किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास न करने को कहें। उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर ड्रोन को लेकर डर फैलाता है या लोगों को भयभीत करता है, तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही यदि कोई व्यक्ति किसी संदिग्ध या संवेदनशील गतिविधि को देखता है, तो तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचित करे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अफवाह फैलाने या मारपीट जैसी हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ALSO READ  "धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री धामी सख्त, समुचित व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को दिए अहम निर्देश"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 6 8
Users Today : 258
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 6 8
Users Today : 258
Users Yesterday : 861