न्यूज़ फ्लैश
“UKPSC परीक्षा को लेकर हरिद्वार में सख्ती! 200 मीटर तक धारा-163 लागू, मोबाइल-धरना-जुलूस पर पूरी तरह प्रतिबंध” “ऑपरेशन कालनेमि में बड़ी कामयाबी: ‘AGHORA’ यूट्यूब चैनल के जरिए तंत्र-मंत्र के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, ₹4.55 लाख बरामद” “भाई ने भाई को मारी गोली, पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदला, आरोपी फरार” “राहुल गांधी के देहरादून कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा, मंच की तैयारी के दौरान कांग्रेस नेता के सिर पर गिरा लोहे का कटर, हालत गंभीर” “हरेला पर सीएम धामी का बड़ा तोहफा: जागेश्वर के विकास की खुली सौगातों की झड़ी, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से दिया हरित उत्तराखंड का संकल्प” “हरेला पर हरिद्वार से हरियाली का बड़ा संदेश: नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एचआरडीए सचिव प्रत्यूष सिंह ने किया वृक्षारोपण, लोगों से कहा—’एक पौधा लगाएं, भविष्य बचाएं'”
Home » राहत » चारधाम यात्रा में ट्रैफिक जाम से मिलेगी स्थायी राहत: हरिद्वार और ऋषिकेश को बाईपास करने के लिए बनेगा 25 किमी लंबा वैकल्पिक मार्ग, त्रिवेन्द्र सिंह रावत की पहल पर केंद्र सरकार ने दिया सर्वे का भरोसा, पर्यटन, तीर्थयात्रा और व्यापार को मिलेगा नया आयाम

चारधाम यात्रा में ट्रैफिक जाम से मिलेगी स्थायी राहत: हरिद्वार और ऋषिकेश को बाईपास करने के लिए बनेगा 25 किमी लंबा वैकल्पिक मार्ग, त्रिवेन्द्र सिंह रावत की पहल पर केंद्र सरकार ने दिया सर्वे का भरोसा, पर्यटन, तीर्थयात्रा और व्यापार को मिलेगा नया आयाम

(शहजाद अली हरिद्वार)नई दिल्ली। चारधाम यात्रा के दौरान हरिद्वार और ऋषिकेश में लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से श्रद्धालुओं को जल्द राहत मिल सकती है। हरिद्वार से सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने लोकसभा में यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया और हरिद्वार-ऋषिकेश को बाईपास करने वाले वैकल्पिक मार्ग के निर्माण की मांग की।

उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालु इन दो शहरों से होकर गुजरते हैं, जिससे जाम की गंभीर समस्या उत्पन्न होती है। इस समस्या का समाधान निकालने के लिए उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बाईपास मार्ग की योजना को शीघ्र अमल में लाने का आग्रह किया।

गडकरी ने सांसद रावत को आश्वस्त किया कि लगभग 25 किलोमीटर लंबे इस प्रस्तावित बाईपास मार्ग के लिए जल्द ही सर्वेक्षण कार्य शुरू कराया जाएगा। यह मार्ग हरिद्वार और ऋषिकेश के शहरी क्षेत्र से बाहर होकर निकलेगा, जिससे चारधाम यात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों को निर्बाध मार्ग मिलेगा।

सांसद रावत ने कहा कि यह मार्ग न केवल यात्रियों को राहत देगा, बल्कि उत्तराखंड के पर्यटन और व्यापार को भी नया बल देगा। साथ ही, हरिद्वार और ऋषिकेश की यातायात व्यवस्था पर दबाव कम होगा और स्थानीय नागरिकों को भी सुगमता का अनुभव होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 0 6 0 1
Users Today : 554
Users Yesterday : 827
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 0 6 0 1
Users Today : 554
Users Yesterday : 827