न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: 37 शिक्षा बोर्डों का हरिद्वार में महामंथन! डिग्री नहीं, संस्कारवान नागरिक बनाने पर जोर; रामदेव से लेकर धन सिंह रावत तक ने रखी भविष्य की शिक्षा पर बड़ी बात BIG BREAKING:: मंगलौर को विकास की बड़ी सौगात! लिब्बरहेड़ी में कन्या डिग्री कॉलेज, गंगनहर पर नए पुल समेत कई घोषणाओं से सीएम धामी ने भरी विकास की हुंकार BIG BREAKING:: भूकंप-अग्निकांड से बचाव का ‘महा अभ्यास’! हरिद्वार के 6 स्कूलों में मॉक ड्रिल, रेस्क्यू और सुरक्षित निकासी का प्रशिक्षण BIG BREAKING:: जनता की समस्याओं पर CM धामी का एक्शन मोड, अधिकारियों को दो टूक निर्देश—समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं! BIG BREAKING:: हिमालय की धरती, विकास की नई उड़ान! ‘बेटा हिमालय का’ गीत में गूंजा उत्तराखण्ड की प्रगति और नए संकल्प का संदेश, मुख्यमंत्री धामी ने किया भव्य विमोचन BIG BREAKING::नारसन में किसानों के लिए लगा वृहद ऋण मेला, 54 लाभार्थियों को 51 लाख रुपये के चेक वितरित
Home » निर्देश » हरिद्वार मनसा देवी मंदिर हादसा: श्रद्धालुओं की मौत पर शासन सख्त, मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश, उप जिलाधिकारी को 15 दिनों में विस्तृत रिपोर्ट और सुरक्षा सुधारों के सुझाव देने के निर्देश

हरिद्वार मनसा देवी मंदिर हादसा: श्रद्धालुओं की मौत पर शासन सख्त, मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश, उप जिलाधिकारी को 15 दिनों में विस्तृत रिपोर्ट और सुरक्षा सुधारों के सुझाव देने के निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार।हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर के पैदल मार्ग पर रविवार सुबह करीब 9:00 बजे भगदड़ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए। इस गंभीर घटना को लेकर शासन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश जारी किए हैं। उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट हरिद्वार को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

आदेशानुसार, उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर सभी पहलुओं का गहनता से परीक्षण करें और 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपें। रिपोर्ट में मृतक और घायल श्रद्धालुओं से जुड़ी सभी जानकारी के साथ-साथ भीड़ नियंत्रण व सुरक्षा व्यवस्था में हुई संभावित चूक का भी विवरण शामिल किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए भीड़ प्रबंधन, मंदिर मार्ग की क्षमता, सुरक्षा उपायों और प्रशासनिक तैयारियों को लेकर उप जिलाधिकारी से ठोस सुझाव और सिफारिशें भी मांगी गई हैं, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी को टाला जा सके।

ALSO READ  "चारधाम यात्रा पर सीएम धामी का बड़ा एक्शन प्लान! "सुरक्षित यात्रा, सुगम दर्शन और सतत संवाद" का मंत्र, मानसून से पहले प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 7 9 0 5
Users Today : 368
Users Yesterday : 644
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 7 9 0 5
Users Today : 368
Users Yesterday : 644