Home » निर्देश » Page 13

निर्देश

“चार वर्षीय एकीकृत बीएड कोर्स को शिक्षक भर्ती में मान्यता देने की उठी मांग, शिक्षा मंत्री ने दिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)उत्तराखंड। भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ उत्तराखंड के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षामंत्री डॉ धन सिंह रावत से चार वर्षीय एकीकृत बीएड डिग्री को भी शिक्षकों की नियुक्ति में मान्य करने की मांग की है। शिक्षामंत्री ने इसके निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही हेतु विद्यालयी शिक्षा सचिव को निर्देश दिए हैं। भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के

जितेन्द्र आत्महत्या कांड पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत का सख्त रुख – दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, पीड़ित परिवार को मिलेगा न्याय

(शहजाद अली हरिद्वार)पौड़ी । पौड़ी जनपद के तलसारी गांव निवासी जितेंद्र कुमार के आत्महत्या प्रकरण पर सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गहरा शोक व्यक्त करते हुये इसे अत्यंत दुःखद घटना बताया। उन्होंने मृतक के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुये कहा कि इस कठिन घड़ी में सरकार उनके साथ

एसएसपी डोबाल की अपराध समीक्षा बैठक में लापरवाह थानेदारों पर गिरी गाज। लंबित विवेचनाओं के जल्द निस्तारण और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश। ऑपरेशन कालनेमी, महिला शव शिनाख्त अभियान और उर्स मेले की सुरक्षा पर खास फोकस।

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। आज दिनांक 22 अगस्त 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अध्यक्षता में जनपद पुलिस मुख्यालय रोशनाबाद सभागार में जुलाई माह की अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित हुई। बैठक में एसएसपी ने लंबित विवेचनाओं और माह जुलाई के अपराधों की गहन समीक्षा की। इस दौरान लापरवाही बरतने वाले थानेदारों को

छात्रवृत्ति पंजीकरण में ढिलाई पर सीडीओ आकांक्षा कोण्डे का बड़ा एक्शन – शिक्षा व समाज कल्याण अधिकारियों की क्लास, बोलीं- कोई भी छात्र हक से वंचित नहीं रहेगा!

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 21 अगस्त 2025 – जिले में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए छात्रवृत्ति पंजीकरण की धीमी रफ्तार पर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) श्रीमती आकांक्षा कोण्डे ने सख्त रुख अपनाया। विकास भवन रोशनाबाद स्थित सभागार में आयोजित बैठक में सीडीओ ने नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर अपेक्षित संख्या में आवेदन न आने को गंभीर लापरवाही

“AIIMS ऋषिकेश की इंस्टिट्यूट बॉडी के सदस्य बने सांसद चन्द्र शेखर आजाद का औचक दौरा, डायरेक्टर डॉ. मीनू सिंह से ली विस्तृत जानकारी, आयुष व आधुनिक चिकित्सा समन्वय पर दिए अहम निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार) ऋषिकेश। AIIMS ऋषिकेश की इंस्टिट्यूट बॉडी के सदस्य एवं सांसद चन्द्र शेखर आजाद ने संस्थान का औचक दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान AIIMS की डायरेक्टर डॉ. मीनू सिंह ने उन्हें संस्थान की विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं, सुविधाओं और चल रहे कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। सांसद ने

साहिल बिष्ट हत्याकांड पर सख़्त हुए CM धामी, हरियाणा CM सैनी से की कड़क बात – बोले, अपराधी बचेंगे नहीं, परिवार को मिलेगा पूरा न्याय

(शहजाद अली हरिद्वार) उत्तराखंड। अंबाला में उत्तराखण्ड के युवक साहिल बिष्ट की हत्या की घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीर संज्ञान लिया। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से दूरभाष पर वार्ता कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी व कठोर दंड की मांग की। इस पर श्री सैनी ने आश्वस्त किया कि अपराधियों

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की सख्ती : कुंभ से पहले हरिद्वार में जलभराव मुक्ति, तालाब निर्माण, कचरा प्रबंधन व पेयजल डीपीआर पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 19 अगस्त 2025 – जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में ड्रेनेज मास्टर प्लान को लेकर एक अहम बैठक आयोजित हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी कुंभ से पहले शहर में जलभराव की समस्या से निजात पाना और स्थायी समाधान तैयार करना था।जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि

“उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद देहरादून में अलर्ट मोड: डीएम सविन बंसल की सख्त निगरानी, जिंदा मुर्गे-अंडे-मांस पर रोक, 170 पोल्ट्री फार्म से रैंडम सैंपल जांच के आदेश”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तर प्रदेश में बर्ल्ड फ्ल्यू की दस्तक के बाद देहरादून जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। बर्ल्ड फ्ल्यू की रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में सभी संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए सतर्क रहने और समन्वित रूप से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। एवियन इन्फ्लूएंजा, जिसे आमतौर पर

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के सख्त निर्देश — SC/ST अत्याचार पीड़ितों को त्वरित आर्थिक सहायता, जाति प्रमाणपत्र एक सप्ताह में जारी करने का आदेश

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय कक्ष में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने वर्ष 2024-25 के मामलों की समीक्षा की। बताया गया कि इस अवधि में कुल 69 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें 95

“गंगा किनारे बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक मो. शहजाद, हालात का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश, जनता से अफवाहों से दूर रहने की अपील”

(शहजाद अली हरिद्वार) लक्सर। जनपद हरिद्वार में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है, जिससे लक्सर विधानसभा क्षेत्र के तटीय गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लक्सर विधायक मो. शहजाद ने रविवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।