न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » निर्देश » जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की सख्ती : कुंभ से पहले हरिद्वार में जलभराव मुक्ति, तालाब निर्माण, कचरा प्रबंधन व पेयजल डीपीआर पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की सख्ती : कुंभ से पहले हरिद्वार में जलभराव मुक्ति, तालाब निर्माण, कचरा प्रबंधन व पेयजल डीपीआर पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 19 अगस्त 2025 – जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में ड्रेनेज मास्टर प्लान को लेकर एक अहम बैठक आयोजित हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी कुंभ से पहले शहर में जलभराव की समस्या से निजात पाना और स्थायी समाधान तैयार करना था।जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भगत सिंह चौक और चंद्राचार्य चौक पर अक्सर होने वाले जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए संबंधित विभाग शीघ्रता से डीपीआर शासन को भेजें, ताकि कुंभ से पहले कार्य पूरा हो सके। उन्होंने भेल अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन दोनों चौकों तक आने वाले पानी को तालाबों के माध्यम से संरक्षित किया जाए, जिससे चौक तक पानी का बहाव कम हो। इसके लिए बड़े तालाब हेतु भूमि चिन्हित करने के निर्देश भेल प्रबंधन को दिए गए, वहीं नगर आयुक्त को मिट्टी की खुदाई और तालाब निर्माण की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि तालाब निर्माण के दौरान खुदाई की गई मिट्टी को साइड में ही लगाया जाए ताकि तालाब मजबूत बने और लंबे समय तक उपयोगी रहे।बैठक में भेल क्षेत्र में कचरा प्रबंधन और अतिक्रमण हटाने पर भी विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने नगर प्रशासक भेल को इस दिशा में ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही चंडी देवी पैदल मार्ग की डीपीआर शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश अधिशासी अभियंता लोनिवि को दिए गए। इसी प्रकार मनसा देवी मंदिर पैदल मार्ग की मरम्मत और ट्रीटमेंट संबंधी कार्यों को लेकर राजाजी नेशनल पार्क प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग ओम जी गुप्ता ने बैठक में जल निकासी से संबंधित तैयार डीपीआर का विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया। वहीं अधिशासी अभियंता पेयजल निगम आर.के. गुप्ता ने कुंभ और कांवड़ मेला क्षेत्र में पेयजल की व्यवस्थाओं पर आधारित डीपीआर की जानकारी साझा की।

ALSO READ  “कुंभ 2027 को दिव्य-भव्य बनाने का संकल्प: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान—धन और स्वीकृतियों की नहीं रहेगी कमी, हरिद्वार में तैयारियों को तेज करने के सख्त निर्देश”

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार, अपर जिलाधिकारी पी.आर. चौहान, प्रोजेक्ट मैनेजर पेयजल निगम (गंगा) मीनाक्षी मित्तल, नगर प्रशासक भेल संजय पंवार, अधिशासी अभियंता हरीश बंसल, आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सभी विभागों को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य कर समयसीमा में योजनाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 2 8
Users Today : 25
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 2 8
Users Today : 25
Users Yesterday : 728