न्यूज़ फ्लैश
BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज! BIG breaking:: गणेशपुर में धंसती सड़कें, दरकते मकान… कांग्रेस का जल संस्थान पर हल्लाबोल, ADB के कामों में घोटाले का आरोप BIG Breaking:: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर अफसरों को सीधा अल्टीमेटम! 36 दिन से अटकी शिकायतें अब होंगी फटाफट निस्तारित
Home » निर्देश » एसएसपी डोबाल की अपराध समीक्षा बैठक में लापरवाह थानेदारों पर गिरी गाज। लंबित विवेचनाओं के जल्द निस्तारण और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश। ऑपरेशन कालनेमी, महिला शव शिनाख्त अभियान और उर्स मेले की सुरक्षा पर खास फोकस।

एसएसपी डोबाल की अपराध समीक्षा बैठक में लापरवाह थानेदारों पर गिरी गाज। लंबित विवेचनाओं के जल्द निस्तारण और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश। ऑपरेशन कालनेमी, महिला शव शिनाख्त अभियान और उर्स मेले की सुरक्षा पर खास फोकस।

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। आज दिनांक 22 अगस्त 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अध्यक्षता में जनपद पुलिस मुख्यालय रोशनाबाद सभागार में जुलाई माह की अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित हुई। बैठक में एसएसपी ने लंबित विवेचनाओं और माह जुलाई के अपराधों की गहन समीक्षा की। इस दौरान लापरवाही बरतने वाले थानेदारों को फटकार लगाते हुए निर्देश दिए गए कि प्रत्येक थाना प्रभारी को अपने क्षेत्र की विवेचनाओं की पूरी जानकारी होनी चाहिए। विवेचनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु सर्किल ऑफिसरों को जिम्मेदारी से कार्य करने और झूठी विवेचना पाए जाने पर तत्काल विधिक कार्रवाई करने के आदेश दिए गए।एसएसपी ने MACT, iRAD व सोलेशियम स्कीम के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित मामलों की समीक्षा की तथा घायल व्यक्तियों को समय पर मुआवजा दिलाने पर जोर दिया। आगामी पिरान कलियर उर्स मेले की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मेला क्षेत्र में सक्रिय होने वाले आपराधिक गिरोहों पर सतर्क निगाह रखने, सूचना संकलन को मजबूत करने और देर रात आवागमन पर विशेष चौकसी रखने के निर्देश दिए।एसएसपी डोबाल ने मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे ऑपरेशन कालनेमी और अज्ञात महिला शव शिनाख्त अभियान की समीक्षा करते हुए जमीनी सुधार लाने पर बल दिया। गंभीर अपराधों के सफल खुलासे पर अधिकारियों की सराहना की गई जबकि लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपराध होने के बाद कार्रवाई करने के बजाय अपराध को रोकना ही पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही सोशल मीडिया पर प्रसारित घटनाओं का संज्ञान लेकर सत्य पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने पर जोर दिया।

Share This
ALSO READ  ईवीएम-VVPAT की सुरक्षा में कोई चूक नहीं होगी — जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने वेयरहाउस निरीक्षण में दिए सख्त निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 7 6 5
Users Today : 822
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 7 6 5
Users Today : 822
Users Yesterday : 886