न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव!
Home » धरना » बहादराबाद टोल प्लाज़ा पर किसानों का महा आंदोलन: स्मार्ट मीटर व गन्ना भुगतान को लेकर धरना उग्र, राकेश टिकैत ने संभाली कमान, सरकार को दी सख़्त चेतावनी

बहादराबाद टोल प्लाज़ा पर किसानों का महा आंदोलन: स्मार्ट मीटर व गन्ना भुगतान को लेकर धरना उग्र, राकेश टिकैत ने संभाली कमान, सरकार को दी सख़्त चेतावनी

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। हरिद्वार के बहादराबाद टोल प्लाज़ा पर किसानों का आंदोलन लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। किसानों का गुस्सा स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर उबाल पर है। उनका कहना है कि स्मार्ट मीटर किसानों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डालेंगे और पहले से ही महंगाई और खेती की बढ़ती लागत से जूझ रहे किसानों की स्थिति और खराब होगी। किसानों की प्रमुख मांगों में गन्ने के बकाया भुगतान को तुरंत जारी करना और किसानों के लिए मुफ्त बिजली की व्यवस्था करना शामिल है।आंदोलन को और मजबूती तब मिली जब भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत बहादराबाद पहुंचे। उन्होंने धरनास्थल पर किसानों के बीच पहुंचकर मंच से सरकार को सीधी चेतावनी दी। टिकैत ने कहा कि किसानों के मुद्दों को लगातार नजरअंदाज करना सरकार की गंभीर भूल है। यदि किसानों की जायज़ मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो यह आंदोलन और उग्र हो जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार पर होगी।

धरनास्थल पर जुटे किसानों ने भी ऐलान किया कि वे पीछे हटने वाले नहीं हैं और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। टोल प्लाज़ा क्षेत्र में किसानों की भारी मौजूदगी के चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस प्रशासन भी हालात पर नजर बनाए हुए है। वहीं, आंदोलन के चलते आम जनता को भी आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।इस धरना-प्रदर्शन ने सरकार के सामने एक बार फिर किसानों की एकजुटता और जुझारूपन को साफ कर दिया है। किसान साफ कह रहे हैं

कि स्मार्ट मीटर और गन्ना बकाया जैसे मुद्दों पर वे किसी भी कीमत पर समझौता करने को तैयार नहींहैं।

ALSO READ  "अंकिता को न्याय दो! शिवालिक नगर चौक पर कांग्रेस का उग्र धरना, कैंडल मार्च के साथ भाजपा पर तीखा हमला — “जब तक न्याय नहीं, तब तक जनआंदोलन जारी”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 9 6
Users Today : 621
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 9 6
Users Today : 621
Users Yesterday : 496