न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कॉल सेंटर में चल रहा था ‘सिम बॉक्स’ का खेल, क्रेडिट कार्ड के नाम पर ग्राहकों को धमकी और ठगी का खेल! STF ने मारा छापा, दो मैनेजर गिरफ्तार BIG BREAKING:: पूजा करने निकली युवती, कार में बैठकर गायब! लक्सर पुलिस बोली—अब सीसीटीवी ही बताएगा पूरा राज BIG BREAKING:: रामपुर तिराहा के अमर शहीदों को सीएम धामी का नमन, शहीदों की प्रतिमाओं से लेकर स्मारक के विस्तार तक बड़े ऐलान BIG BREAKING:: बच्चों की बल्ले-बल्ले! हरिद्वार में स्कूल का टाइम बदला—अब 7:45 पर घंटी बजेगी, 2:10 पर छुट्टी और बच्चे बोलेंगे… “वाह! आज तो जल्दी घर!” BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, सेवा संकल्प अभियान में राजीव शर्मा संग उतरे सैकड़ों हाथ BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल की अगुवाई में 40वीं वाहिनी पीएसी में गूंजा गांधी-शास्त्री के आदर्शों का संदेश, स्वच्छता कर्मियों को कंबल बांटकर किया सम्मानित
Home » निर्देश » छात्रवृत्ति पंजीकरण में ढिलाई पर सीडीओ आकांक्षा कोण्डे का बड़ा एक्शन – शिक्षा व समाज कल्याण अधिकारियों की क्लास, बोलीं- कोई भी छात्र हक से वंचित नहीं रहेगा!

छात्रवृत्ति पंजीकरण में ढिलाई पर सीडीओ आकांक्षा कोण्डे का बड़ा एक्शन – शिक्षा व समाज कल्याण अधिकारियों की क्लास, बोलीं- कोई भी छात्र हक से वंचित नहीं रहेगा!

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 21 अगस्त 2025 – जिले में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए छात्रवृत्ति पंजीकरण की धीमी रफ्तार पर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) श्रीमती आकांक्षा कोण्डे ने सख्त रुख अपनाया। विकास भवन रोशनाबाद स्थित सभागार में आयोजित बैठक में सीडीओ ने नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर अपेक्षित संख्या में आवेदन न आने को गंभीर लापरवाही करार दिया और मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) व जिला समाज कल्याण अधिकारी को फटकार लगाई।

सीडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले के सभी विद्यालयों, कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों की सूची तुरंत तैयार की जाए और संबंधित नोडल अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक पात्र छात्रों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिले का कोई भी छात्र-छात्रा छात्रवृत्ति के हक से वंचित नहीं रहना चाहिए।

बैठक के दौरान समाज कल्याण अधिकारी ने जानकारी दी कि इस मुद्दे पर मुख्य शिक्षा अधिकारी को छह बार रिमाइंडर भेजे गए, बावजूद इसके प्रगति नहीं हुई। इस पर नाराज़गी जताते हुए सीडीओ ने समाज कल्याण अधिकारी से पूछा कि इतने गंभीर विषय की जानकारी उन्हें समय रहते क्यों नहीं दी गई।

सीडीओ ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और समाज कल्याण विभाग के कर्मचारियों को संयुक्त रूप से तेजी से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति योजनाएँ गरीब और जरूरतमंद विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ी हैं, इसलिए इस प्रक्रिया में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि जिले के सभी पात्र छात्रों को समय पर छात्रवृत्ति का लाभ मिल सके और किसी भी छात्र को आर्थिक तंगी के कारण शिक्षा से वंचित न होना पड़े।

ALSO READ  "हरिद्वार जनसुनवाई में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन मोड: 65 शिकायतें, 32 का मौके पर समाधान, अधिकारियों को साफ चेतावनी—अब लापरवाही नहीं चलेगी!"

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 9 7 8
Users Today : 935
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 9 7 8
Users Today : 935
Users Yesterday : 1033