
“कुंभ 2027 से पहले हरिद्वार में बड़ा घाट विस्तार, 3 किलोमीटर लंबाई के 7 नए घाटों पर काम तेज”
(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आगामी कुंभ मेला 2027 को दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने के लिए हरिद्वार में घाटों के विकास, विस्तार, जीर्णोद्धार और बेहतर रख-रखाव पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हरिद्वार कुंभ क्षेत्र में वर्तमान में छोटे-बड़े कुल 104 घाट हैं, जिनकी कुल लंबाई लगभग साढ़े बारह किलोमीटर है। आगामी कुंभ






















