न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व पर हरिद्वार में सुरक्षा का कड़ा पहरा, SP निशा यादव ने पुलिस फोर्स को किया ब्रीफ, चप्पे-चप्पे पर रहेगी खाकी की नजर! BIG BREAKING:: दीपावली पर संघ के प्रांत कार्यालय पहुंचे सीएम धामी, स्वयंसेवकों संग बांटी खुशियों की मिठास, दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: रानीपुर विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज! ₹6.48 करोड़ से चमकेंगी 7 सड़कों की तस्वीर, 14.725 KM सड़कों को मिली शासन की मंजूरी BIG BREAKING:: दुनिया में चमक रहे उत्तराखण्डियों को देवभूमि का न्योता! 13 नवंबर को सजेगा प्रवासी सम्मेलन का भव्य मंच, CM धामी ने तैयारियों को लेकर कसी कमर BIG BREAKING:: त्योहारों में यात्रियों की जेब पर डाका डालने वालों की खैर नहीं! मनमाना किराया और ओवरलोडिंग पर परिवहन विभाग का चाबुक, 45 वाहन चालकों के चालान BIG BREAKING:: उत्तराखंड को विकास की बड़ी सौगात! अमित शाह और सीएम धामी ने खोला योजनाओं का पिटारा, ₹1475 करोड़ की 62 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
Home » निरीक्षण » “दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर को मिली रफ्तार! 716 करोड़ की ग्रीनफील्ड बाईपास परियोजना का डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया निरीक्षण”

“दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर को मिली रफ्तार! 716 करोड़ की ग्रीनफील्ड बाईपास परियोजना का डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया निरीक्षण”

(शहजाद अली हरिद्वार) देहरादून। दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर से जुड़ी 12 किलोमीटर लंबी ग्रीनफील्ड चार लेन बाईपास परियोजना का जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को परियोजना को निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, मशीनरी, मानव संसाधन और प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि यह परियोजना देहरादून की यातायात व्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसके पूरा होने से शहर में ट्रैफिक जाम में बड़ी राहत मिलेगी और स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ पर्यटकों को भी सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। कार्यस्थलों पर पर्याप्त मशीनरी, श्रमिक, बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक और सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही भूमि, तकनीकी या प्रशासनिक स्तर पर आने वाली किसी भी समस्या का तत्काल समाधान करने के निर्देश भी दिए।

करीब 716 करोड़ रुपये की लागत से बन रही यह परियोजना झाझरा से आशारोड़ी चेक पोस्ट तक दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर को जोड़ेगी और इसके अप्रैल 2027 तक पूरा होने की संभावना है। परियोजना के शुरू होने के बाद भारी वाहनों को शहर के बाहर से डायवर्ट किया जा सकेगा, जिससे देहरादून की परिवहन व्यवस्था और अधिक सुचारु होगी।

निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी, तहसीलदार सदर सुरेंद्र देव तथा एनएचएआई के अधिकारी भी मौजूद रहे।

ALSO READ  रुड़की में ग्रामीण महिलाओं के लिए सिंघाड़ा बेकरी यूनिट की पहल, सीडीओ आकांक्षा कोंडे ने किया निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 5 3 8 3
Users Today : 54
Users Yesterday : 277
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 5 3 8 3
Users Today : 54
Users Yesterday : 277