न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बच्चों के हक की गूंज से गूंजा बहादराबाद! ‘मेरा दिन, मेरा अधिकार, मेरा भविष्य’ के संदेश के साथ 160 बच्चों ने भरी जागरूकता की हुंकार BIG BREAKING:: दर्दनाक हादसे के पीड़ितों को CM धामी का बड़ा सहारा! मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख, घायलों को ₹1 लाख तक की आर्थिक मदद का ऐलान BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी केस की आंच से फिर सुलगी उत्तराखंड की सियासत! हरिद्वार में महिला कांग्रेस का हल्लाबोल, विनोद आर्य की गिरफ्तारी को लेकर सड़क पर उतरीं ज्योति रौतेला BIG BREAKING:: हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की 6 बाइक के साथ दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, सिडकुल पुलिस ने किया खुलासा BIG BREAKING:: 47 दिन, हजारों किलोमीटर और प्रकृति संरक्षण का संदेश! CM धामी ने अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा के नायकों का किया भव्य स्वागत, बोले—जल, जंगल और जमीन बचाना हमारा संकल्प BIG BREAKING:: उत्तराखंड सरकार का बड़ा धमाका! अब सिर्फ ₹100 टोकन अर्थदण्ड में निपटेंगे वर्षों से लंबित स्टाम्प विवाद, वन टाइम सेटलमेंट योजना से मिलेगी बड़ी राहत
Home » निरीक्षण » “758वें उर्स को लेकर कलियर में तेज हुई तैयारियां, खजानदास-शादाब शम्स ने साबिर पाक की दरगाह पर चादर चढ़ाकर मांगी अमन-भाईचारे की दुआ”

“758वें उर्स को लेकर कलियर में तेज हुई तैयारियां, खजानदास-शादाब शम्स ने साबिर पाक की दरगाह पर चादर चढ़ाकर मांगी अमन-भाईचारे की दुआ”

(शहजाद अली हरिद्वार)कलियर। दरगाह साबिर पाक के 758वें सालाना उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को उत्तराखंड के समाज कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजानदास एवं उत्तराखंड वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स पिरान कलियर पहुंचे। उन्होंने दरगाह साबिर पाक में चादर और फूल पेश कर देश-प्रदेश में अमन, भाईचारे, खुशहाली और तरक्की की दुआ की। इसके बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर उर्स की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और सभी इंतजाम समय से पूरा करने के निर्देश दिए। पिरान कलियर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मंत्री खजानदास का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

बैठक में उन्होंने जायरीनों की सुविधा, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, साफ-सफाई और मेला क्षेत्र में अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली गई। मंत्री खजानदास ने कहा कि दरगाह साबिर पाक के उर्स में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचते हैं। ऐसे में उनकी सुविधा और सुरक्षा को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उर्स/मेला शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त कर ली जाएं और विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें।

वहीं उन्होंने मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास और जनसुविधाओं को लेकर लगातार काम कर रही है। कलियर उर्स/मेले को भी बेहतर व्यवस्थाओं और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सरकार गंभीर है।

उन्होंने वक्फ बोर्ड अध्यक्ष से कहा कि दरगाह से संबंधित सभी सूचनाएं और रिपोर्ट समय से उपलब्ध कराई जाएं, ताकि मामलों की प्रभावी ढंग से समीक्षा की जा सके। वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने भी अधिकारियों से उर्स की तैयारियों की जानकारी ली और व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उर्स के दौरान आने वाले जायरीनों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभागों को पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ, सीओ भगवानपुर सुमित पांडेय, तहसीलदार विकास अवस्थी, अनीस गॉड, शायर अफजल मंगलौरी, अजहर प्रधान, अकरम साबरी, शफक्कत अली, राव काले खां, बाबा उर्फ मुर्सलीन, शमीम मास्टर, राव शानी उर्फ सदाकत अली, अनीस कसार समेत भाजपा कार्यकर्ता और अन्य लोग मौजूद रहे।

ALSO READ  जमीनी हकीकत पर पैनी नजर, श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे जिलाधिकारी मयूर दीक्षित — खुद कर रहे हर व्यवस्था का निरीक्षण, स्वास्थ्य, सफाई और सुरक्षा पर दे रहे विशेष ध्यान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 2 5 4 2
Users Today : 667
Users Yesterday : 902
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 2 5 4 2
Users Today : 667
Users Yesterday : 902