न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » निरीक्षण » जमीनी हकीकत पर पैनी नजर, श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे जिलाधिकारी मयूर दीक्षित — खुद कर रहे हर व्यवस्था का निरीक्षण, स्वास्थ्य, सफाई और सुरक्षा पर दे रहे विशेष ध्यान

जमीनी हकीकत पर पैनी नजर, श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे जिलाधिकारी मयूर दीक्षित — खुद कर रहे हर व्यवस्था का निरीक्षण, स्वास्थ्य, सफाई और सुरक्षा पर दे रहे विशेष ध्यान

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। सावन माह में चल रही कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आ रहा है। व्यवस्थाओं को धरातल पर परखने और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं समय–समय पर कांवड़ मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी न केवल व्यवस्थाओं का जायज़ा ले रहे हैं बल्कि श्रद्धालुओं से सीधे संवाद भी स्थापित कर रहे हैं, जिससे उन्हें जमीनी हकीकत का सीधा आकलन मिल सके।जिलाधिकारी ने कई प्रमुख स्थलों पर पहुँचकर अस्थाई स्वास्थ्य शिविरों का दौरा किया। स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत के दौरान उन्होंने जाना कि सबसे अधिक शिकायतें बदन दर्द और त्वचा की इचिंग को लेकर आ रही हैं। इस पर उन्होंने तुरंत ही निर्देश दिए कि सभी आवश्यक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किया जाए, जिससे किसी भी श्रद्धालु को इलाज के लिए परेशान न होना पड़े।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया

कि वे नियमित रूप से पेयजल, साफ-सफाई, शौचालयों में पानी की व्यवस्था और विशेष रूप से महिलाओं के लिए बने टॉयलेट्स की स्वच्छता और जल आपूर्ति की व्यवस्था पर गहन निगरानी रखें। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा में लाखों श्रद्धालु हरिद्वार आते हैं, ऐसे में छोटी सी लापरवाही भी बड़ी समस्या बन सकती है।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मचारियों और सफाई कर्मचारियों से मिलकर उनका मनोबल भी बढ़ाया।

उन्होंने कहा कि यह मेला सिर्फ श्रद्धालुओं का नहीं बल्कि हर सरकारी कर्मचारी की जिम्मेदारी और सेवा भावना का परिचायक है।

कर्मियों से संवाद करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि आपकी तत्परता ही कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सफल बना सकती है।

श्रद्धालुओं ने भी प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की खुले दिल से सराहना की। कई कांवड़ियों ने जिलाधिकारी से बातचीत करते हुए बताया कि इस बार व्यवस्थाएं पहले से कहीं अधिक सुगम और सुलभ हैं।

साफ-सफाई, चिकित्सा सेवाएं और सुरक्षा इंतजाम बेहतर नज़र आ रहे हैं।

जिलाधिकारी की जमीनी उपस्थिति और सक्रियता इस बात का प्रमाण है कि प्रशासन हर छोटी–बड़ी आवश्यकता और आपात स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार है।

उनका यह दृष्टिकोण केवल निरीक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रभावी क्रियान्वयन और सुधार की दिशा में एक सशक्त कदम है।

कुल मिलाकर, कांवड़ मेला 2025 में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की सक्रिय भूमिका श्रद्धालुओं और कर्मचारियों दोनों के लिए आश्वासन और प्रेरणा बनकर सामने आई है।

ALSO READ  "सोमवती स्नान से पहले हरकी पैड़ी पहुंचे DM-SSP, मां गंगा की आरती में लिया आशीर्वाद, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण"

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 8 2 1
Users Today : 118
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 8 2 1
Users Today : 118
Users Yesterday : 728