न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार का खुला रास्ता, CM धामी का बड़ा प्लान—वैश्विक मांग के मुताबिक कौशल और भाषा प्रशिक्षण पर जोर! BIG BREAKING:SIR पर बड़ा अपडेट: प्रदेश में 94% अनमैप्ड-विसंगति वाले मतदाताओं की सुनवाई पूरी, फार्म 6, 7 और 8 के निस्तारण को एक सप्ताह की डेडलाइन BIG BREAKING:जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! 13 सैंपल लिए, Blinkit समेत ब्रेड-टोफू कंपनियों को नोटिस, दो मामलों में कोर्ट पहुंचा मामला BIG BREAKING:देहरादून समाधान दिवस में गूंजा जनता का दर्द! 87 शिकायतों पर प्रशासन सख्त, जमीन कब्जे से आर्थिक मदद तक अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के आदेश BIG BREAKING:राहुल गांधी के बयान पर भड़का भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, हरिद्वार में जोरदार प्रदर्शन कर फूंका पुतला BIG BREAKING:इब्राहिमपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन! प्राथमिक पाठशाला की जमीन से हटा अवैध कब्जा, अतिक्रमण मुक्त हुई सरकारी भूमि
Home » कार्यवाही » उत्तराखंड एसटीएफ की बड़ी कामयाबी: 3.70 करोड़ की लूट और LJP नेता की हत्या में वांछित बिहार का कुख्यात गैंगस्टर कलियर से गिरफ्तार

उत्तराखंड एसटीएफ की बड़ी कामयाबी: 3.70 करोड़ की लूट और LJP नेता की हत्या में वांछित बिहार का कुख्यात गैंगस्टर कलियर से गिरफ्तार

(शहजाद अली हरिद्वार)कलियर (हरिद्वार)। उत्तराखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बिहार के कुख्यात सुबोध गैंग से जुड़ा शातिर अपराधी मो. राहुल उर्फ शाकिब को एसटीएफ उत्तराखंड ने हरिद्वार जनपद के कलियर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। यह वही आरोपी है जो बिहार के पूर्णिया जिले में 26 जुलाई 2024 को तनिष्क ज्वेलर्स में हुए 3 करोड़ 70 लाख की लूट में शामिल था और घटना के बाद से फरार चल रहा था।

उत्तराखंड के डीजीपी श्री दीपम सेठ के आदेश पर चलाए जा रहे “विशेष अभियान” के तहत प्रदेश में सक्रिय और छिपे इनामी व गैंगस्टर अपराधियों पर शिकंजा कसने की मुहिम में एसटीएफ को यह सफलता मिली है।

एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि बिहार एसटीएफ से सूचना मिली थी कि वांछित अभियुक्त मो. राहुल उर्फ शाकिब, हरिद्वार के कलियर थाना क्षेत्र में नकली नाम से रह रहा है। सूचना पर एक विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:

  • वर्ष 2024 में तनिष्क ज्वेलर्स लूट का मुख्य साजिशकर्ता
  • 2021 में लोक जनशक्ति पार्टी के नेता की हत्या में नामजद
  • बिहार पुलिस के साथ मुठभेड़ में उसका साथी चुनमुन झा मारा गया
  • 04 अन्य अभियुक्त जेल में बंद
  • एक मामले में 2 साल की सजा भी काट चुका है

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मो. राहुल उर्फ शाकिब पुत्र अब्दुल रफीक, निवासी मौलवीबाड़ी अंडाचौक थाना मधुबनी, जिला पूर्णिया, बिहार का आपराधिक नेटवर्क बिहार से लेकर उत्तराखंड तक फैला हुआ है।

उत्तराखंड एसटीएफ की यह कार्रवाई प्रदेश में छिपे बड़े अपराधियों के खिलाफ एक सख्त और साहसी कदम माना जा रहा है। फिलहाल अभियुक्त से आगे की पूछताछ जारी है और उसे ट्रांजिट रिमांड पर बिहार भेजा जाएगा।

ALSO READ  ₹5 लाख फिरौती कांड का बड़ा खुलासा: प्रॉपर्टी डीलर निकला मास्टरमाइंड, सुनील राठी का नाम लेकर फैलाई थी दहशत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 4 3 9
Users Today : 1184
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 4 3 9
Users Today : 1184
Users Yesterday : 1179