न्यूज़ फ्लैश
“राहुल गांधी से मिला उत्तराखंड बेरोजगार संघ, भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और पेपर लीक का मुद्दा उठाया” “कांवड़ मेला-2026 की सफलता पर खाकी का भव्य सम्मान, ‘बड़ा खाना’ में गूंजी तालियां—20 लाख से ज्यादा भोले सकुशल रेल से रवाना” “कुंभ 2027 से पहले हरिद्वार में बड़ा घाट विस्तार, 3 किलोमीटर लंबाई के 7 नए घाटों पर काम तेज” “चमोली टनल हादसा: CM धामी ने खुद टनल में उतरकर लिया रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा, 19 लोग सुरक्षित बाहर—3 की तलाश जारी” “बीएचईएल में गूंजा देशभक्ति का रंग, स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां” “कांवड़ मेला सकुशल संपन्न, अखाड़ा परिषद ने बजाई ‘सफलता की घंटी’—डीएम-एसएसपी से लेकर सफाई कर्मियों तक का हुआ भव्य सम्मान”
Home » यात्रा » “तिरंगे के रंग में रंगा रुड़की, सड़कों पर उमड़ा राष्ट्रप्रेम का सैलाब; भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा में गूंजा ‘भारत माता की जय’ का जयघोष”

“तिरंगे के रंग में रंगा रुड़की, सड़कों पर उमड़ा राष्ट्रप्रेम का सैलाब; भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा में गूंजा ‘भारत माता की जय’ का जयघोष”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत वातावरण में भाजपा जिला रुड़की द्वारा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के संयोजक संजय अरोड़ा रहे। यात्रा में भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकतार्ओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। देश के प्रत्येक नागरिक के हृदय में तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का संकल्प है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर निरंतर मजबूत हो रहा है और आज देश विकसित भारत के संकल्प के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि तिरंगा देश के करोड़ों नागरिकों की भावनाओं, त्याग, संघर्ष और बलिदान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य जन-जन में राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति गौरव की भावना को और मजबूत करना है।

रुड़की मेयर अनीता देवी अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, आत्मनिर्भरता और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है। बड़ी संख्या में लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।

यात्रा में भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल, राज्य मंत्री आदेश सैनी, शोभा राम प्रजापति,अजीत सिंह, सागर गोयल, संजय अरोड़ा, गौरव कौशिक,संजीव तोमर, सौरभ गुप्ता, सोनू धीमान, भीम सिंह, सतीश सैनी, तेज सिंह , नवनीत सिंह, सचिन झबरेड़ी, प्रतिभा चौहान, नितिन गोयल, पंकज नंदा, आकाश गौतम, सुशील रावत, अंकित गौतम, कदम सिंह, पवन तोमर, विभोर सेठी, आदित्य रोड, विकास प्रजापति, धीर सिंह, नीलकमल शर्मा, बृजमोहन सैनी, गुरजिंदर सिंह, सुमित अग्रवाल संदीप पुरी, संजय पाल, नरेश शर्मा, सुरेश सैनी, महेंद्र काला, संजीव कक्कड़, राजेश सैनी, आकाश दीप पंडित , रोमा सैनी, सावित्री मंगला, ममता राणा सहित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 1 9 4
Users Today : 3
Users Yesterday : 561
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 1 9 4
Users Today : 3
Users Yesterday : 561