न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: एआरटीओ कार्यालय की व्यवस्थाओं पर अपर परिवहन आयुक्त ने जताया संतोष, चैटबॉट और टोकन प्रणाली की सराहना, चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क को लेकर दिए अहम निर्देश BIG BREAKING:: बहादराबाद पुलिस का बड़ा एक्शन! अवैध असलहा तस्करी गिरोह का चौथा बदमाश भी गिरफ्तार, 6 पिस्टल और तमंचा समेत हथियारों का जखीरा बरामद BIG BREAKING:: सीएम धामी ने सपरिवार की डिजिटल जनगणना, प्रदेशवासियों से की स्व-गणना में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील BIG BREAKING:: लोकतंत्र को मजबूत बनाने की पहल, हरिद्वार में मतदाता जागरूकता वाहनों को डीएम मयूर दीक्षित ने दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचेगा अभियान BIG BREAKING:: हरिद्वार में इंसानियत शर्मसार: 11 माह की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, 18 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित की जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का हुजूम, 30 शिकायतों में 18 का मौके पर निस्तारण!
Home » कार्यवाही » BIG BREAKING:: हरिद्वार में इंसानियत शर्मसार: 11 माह की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, 18 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

BIG BREAKING:: हरिद्वार में इंसानियत शर्मसार: 11 माह की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, 18 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। कोतवाली नगर क्षेत्र में महज 11 माह की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। बच्ची को घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां परिजनों और चिकित्सकों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

हरिद्वार एसएसपी के अनुसार, 16 नवंबर को जिला अस्पताल से कोतवाली नगर पुलिस को सूचना मिली कि 11 माह की बच्ची को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। परिजनों और चिकित्सकों द्वारा बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई गई। इसके बाद पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा अपराध संख्या 646/2026 धारा 5(I), 5(M), 6 पॉक्सो एक्ट एवं धारा 65(2) बीएनएस के तहत सौरभ कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सौरभ कुमार (18 वर्ष) पुत्र राजेंद्र दास, निवासी पंचरुखी, थाना शाहकुंड, जिला भागलपुर, बिहार को हरिद्वार के बाल्मीकि चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी पिछले 15 दिनों से औद्योगिक क्षेत्र स्थित विकास इंडस्ट्री पाइप फैक्ट्री में काम कर रहा था और पीड़िता के परिवार के साथ फैक्ट्री परिसर में ही रहता था। घटना 15 नवंबर की शाम की बताई जा रही है।

फिलहाल मासूम बच्ची एम्स ऋषिकेश में उपचाराधीन है। आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। वहीं एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

ALSO READ  "भगवानपुर में हड़कंप: सिसौना गांव की जमीन से कब्जे हटे, दोबारा अतिक्रमण पर होगी जेल यात्रा!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 1 6 9 4
Users Today : 721
Users Yesterday : 786
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 1 6 9 4
Users Today : 721
Users Yesterday : 786