न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: ग्रीन बिल्डिंग की सुस्त रफ्तार पर डीएम का चाबुक! 40.5% काम पर फटकार, 21 करोड़ होल्ड करने पर मचा हड़कंप BIG BREAKING:: लव शर्मा के नामित पार्षद बनते ही समर्थकों में खुशी की लहर, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्वच्छता पर DM मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन प्लान, घर-घर कचरा संग्रहण से 4-Way Segregation तक सख्ती के निर्देश BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों पर कांग्रेस पार्षदों का बड़ा दांव, मेलाधिकारी सोनिका से मुलाकात कर विकास कार्यों का सौंपा प्रस्ताव BIG BREAKING :: मासूम की मौत से रावली महदूद में मचा हड़कंप, विकास कार्यों पर उठे सवाल; मौके पर पहुंचे महंत शुभम गिरी, बोले—न्याय की लड़ाई होगी तेज! BIG BREAKING:: मुण्डाखेड़ा कलां चोरीकांड का बड़ा खुलासा! घर से लाखों के जेवर-नकदी उड़ाने वाले दो शातिर युवक गिरफ्तार, चोरी का माल और बाइक बरामद
Home » निरीक्षण » “कुंभ प्रशिक्षण के तृतीय चरण का भव्य समापन, आईजी ट्रेनिंग ने सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र का किया गहन निरीक्षण”

“कुंभ प्रशिक्षण के तृतीय चरण का भव्य समापन, आईजी ट्रेनिंग ने सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र का किया गहन निरीक्षण”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। दिनांक 25 जुलाई 2026 को कुंभ प्रशिक्षण-2026 के छह दिवसीय तृतीय चरण के समापन अवसर पर आईजी ट्रेनिंग, उत्तराखंड पुलिस श्री अनंत शंकर ताकवाले ने सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र का विस्तृत भ्रमण एवं निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र में उपलब्ध विभिन्न प्रशिक्षण सुविधाओं और संसाधनों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान आईजी ट्रेनिंग ने ऑडिटोरियम हॉल, फॉरेंसिक लैब, कंप्यूटर लैब, अंतःकक्ष की कक्षाओं सहित अन्य प्रशिक्षण सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता की सराहना करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की प्रशंसा की।आईजी ट्रेनिंग ने प्रशिक्षण केंद्र में उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग, आवश्यक सुधारों तथा कुशल प्रशिक्षकों की नियुक्ति को लेकर अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण व्यवस्था को समय की आवश्यकताओं के अनुरूप और अधिक आधुनिक, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाया जाना आवश्यक है, ताकि पुलिस कार्मिकों को बेहतर प्रशिक्षण प्रदान किया जा सके।इस अवसर पर एसएसपी कुंभ मेला श्री आयुष अग्रवाल, सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र की उप सेनानायक श्रीमती अनुषा बडोला, आरआई श्री नरेंद्र मेहरा, एचडीआई श्री महिपाल सिंह बिष्ट सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ALSO READ  “बागेश्वर में दूध की धारा को मिली नई रफ्तार: जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे का कमेड़ी से क्षेत्रपाल तक सख्त निरीक्षण, महिला दुग्ध उत्पादकों को रियल टाइम भुगतान और 50 हजार आय लक्ष्य का मंत्र”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 6 3 3
Users Today : 82
Users Yesterday : 849
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 6 3 3
Users Today : 82
Users Yesterday : 849