हरिद्वार में एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल की अगुवाई में रुड़की पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डिजिटल सर्विलांस और धरपकड़ अभियान के जरिए अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 11 बाइक बरामद, हरिद्वार-मुज़फ्फरनगर-सहारनपुर से चुराई गईं गाड़ियां, तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार
(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोभाल के सख्त निर्देशों पर कोतवाली रुड़की पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर कुल 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। बरामद बाइकों में













