न्यूज़ फ्लैश
“कांवड़ यात्रा से पहले एक्शन मोड में नगर निगम रुड़की, कांवड़ पटरी मार्ग पर चला महा स्वच्छता अभियान!” “आपदा पर अब नहीं होगी देरी! सेना और यूएसडीएमए ने मिलाया दम, गोल्डन ऑवर में होगा सबसे तेज़ रेस्क्यू ऑपरेशन” “प्लास्टिक छोड़ो, प्रकृति जोड़ो!” — मुख्यमंत्री धामी का बड़ा संकल्प, जनभागीदारी से बनेगा सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड “80वें स्वतंत्रता दिवस पर पूरे उत्तराखंड में होगा भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं, रक्तदान, वृक्षारोपण और देशभक्ति कार्यक्रमों के दिए गए निर्देश: मुख्य सचिव” “गढ़वाल में हाई अलर्ट! आयुक्त आनंद स्वरूप का बड़ा एक्शन—बंद सड़कें तुरंत खोलो, राहत कार्यों में जरा भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं, चारधाम यात्रियों की सुरक्षा सबसे पहले!” “उत्तराखंड में नई शिक्षा नीति का बड़ा एक्शन प्लान! NEP-2020 होगा शत-प्रतिशत लागू, कॉलेजों में सेमिनार से लेकर तिरंगा यात्रा तक का ऐलान”
Home » कार्यवाही » “कप्तान तृप्ति भट्ट के सख्त नेतृत्व में जीआरपी हरिद्वार की बड़ी सफलता, रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाला कुख्यात शातिर चोर गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल”

“कप्तान तृप्ति भट्ट के सख्त नेतृत्व में जीआरपी हरिद्वार की बड़ी सफलता, रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाला कुख्यात शातिर चोर गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार जीआरपी पुलिस ने कप्तान तृप्ति भट्ट के तेजतर्रार नेतृत्व में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। रेलवे स्टेशनों से यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले कुख्यात शातिर अभियुक्त अर्जुन पुत्र श्रीपाल को पकड़कर जेल भेज दिया गया है। यह शातिर चोर पलक झपकते ही वारदात को अंजाम देकर गायब हो जाता था।

हाल ही में हरिद्वार रेलवे स्टेशन से यात्रियों के मोबाइल चोरी की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कप्तान तृप्ति भट्ट ने जीआरपी और एसओजी टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। योजनाबद्ध तरीके से काम करते हुए पुलिस ने सफलता पूर्वक अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया।

पुराना अपराधी है अर्जुन
अर्जुन वर्ष 2020 में बरेली में जहरीली शराब बेचने के मामले में जेल जा चुका है। इसके अलावा वह चारबाग रेलवे स्टेशन, लखनऊ में मोबाइल चोरी के मामले में भी जेल गया था। हाल ही में वह जमानत पर रिहा हुआ था, लेकिन अपराध की आदत नहीं छूटी। पुलिस की हल्की भनक लगते ही फरार हो जाना उसकी खासियत थी, जिससे वह लंबे समय तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहा।

जनता ने की पुलिस की सराहना
जीआरपी हरिद्वार की इस कार्रवाई से स्थानीय जनता ने राहत की सांस ली है और कप्तान तृप्ति भट्ट की तत्परता की सराहना की है।

अभियुक्त का विवरण:
अर्जुन पुत्र श्रीपाल, निवासी ग्राम केरा, थाना सदर कैंट, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश), उम्र 24 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 2 5 6 0
Users Today : 205
Users Yesterday : 723
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 2 5 6 0
Users Today : 205
Users Yesterday : 723