(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखंड शासन ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। शुक्रवार को जारी स्थानांतरण आदेश में कई जिलों के पुलिस कप्तानों समेत विभिन्न पदों पर तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। इस फेरबदल के तहत कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तबादला सूची में मणिकांत मिश्रा को एक बार फिर ऊधमसिंह नगर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बनाया गया है, जबकि सरिता डोबाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं नैनीताल के एसएसपी रहे मंजुनाथ टीसी को 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर का सेनानायक नियुक्त किया गया है। पंकज भट्ट को आईआरबी प्रथम में सेनानायक की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा पुलिस मुख्यालय, एसडीआरएफ, पीएसी वाहिनियों और अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों में भी अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। विशाखा अशोक भटनागरी को पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय बनाया गया है, जबकि अजय गणपति कुमार को एसडीआरएफ का सेनानायक नियुक्त किया गया है। कई अन्य अधिकारियों को भी पुलिस मुख्यालय और विभिन्न इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
शासन की ओर से जारी आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कार्यभार ग्रहण करने संबंधी प्रमाणक शासन को उपलब्ध कराने को भी कहा गया है।

इस बड़े फेरबदल को पुलिस प्रशासन में कार्यक्षमता बढ़ाने और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।










































Users Today : 128
Users Yesterday : 378
