न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: छठ पर्व पर स्वामी रामदेव की देशवासियों से बड़ी अपील, बोले– अपनी जड़ों की ओर लौटें, योग-आयुर्वेद और सनातन संस्कृति को बनाएं जीवन का आधार! BIG BREAKING:: आदि गौरव महोत्सव में दिखी जनजातीय संस्कृति और विरासत की भव्य झलक, सीएम धामी बोले– जनजातीय समाज का सम्मान और सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता BIG BREAKING:: उत्तराखंड में उद्योगों और निर्यात को नई उड़ान, धामी बोले– निवेशकों के लिए सरकार बनेगी सारथी, प्रदेश में खुलेंगे रोजगार के नए द्वार BIG BREAKING:: एआरटीओ कार्यालय की व्यवस्थाओं पर अपर परिवहन आयुक्त ने जताया संतोष, चैटबॉट और टोकन प्रणाली की सराहना, चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क को लेकर दिए अहम निर्देश BIG BREAKING:: बहादराबाद पुलिस का बड़ा एक्शन! अवैध असलहा तस्करी गिरोह का चौथा बदमाश भी गिरफ्तार, 6 पिस्टल और तमंचा समेत हथियारों का जखीरा बरामद BIG BREAKING:: सीएम धामी ने सपरिवार की डिजिटल जनगणना, प्रदेशवासियों से की स्व-गणना में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील
Home » कार्यवाही » मुख्यमंत्री धामी के सख्त निर्देश पर हरिद्वार में चला बुलडोजर एक्शन: लंढौरा, भगवानपुर और नौकराग्रांट में अतिक्रमणकारियों पर बड़ी कार्रवाई, 3130 वर्ग मीटर सरकारी भूमि कराई गई कब्जामुक्त

मुख्यमंत्री धामी के सख्त निर्देश पर हरिद्वार में चला बुलडोजर एक्शन: लंढौरा, भगवानपुर और नौकराग्रांट में अतिक्रमणकारियों पर बड़ी कार्रवाई, 3130 वर्ग मीटर सरकारी भूमि कराई गई कब्जामुक्त

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 30 जुलाई 2025 – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में जनपद में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। तहसील रुड़की के लंढौरा मार्ग पर नायब तहसीलदार यूसुफ अली के नेतृत्व में खसरा संख्या 129 की 2510 वर्ग मीटर भूमि को अतिक्रमणमुक्त कर सरकारी बोर्ड लगाया गया।तहसील भगवानपुर के झीड़ियान ग्रंट गांव में अंबेडकर पार्क की 620 वर्ग मीटर भूमि, जिस पर ग्रामीणों ने अवैध कब्जा कर रखा था, उसे भी पुलिस बल की सहायता से मुक्त कराकर ग्राम प्रधान को सौंपा गया। वहीं नौकराग्रांट गांव में अवैध कब्जेदार जोगेश कंबोज और सरदार मित्तर सिंह द्वारा ग्राम समाज की भूमि पर किए गए पक्के निर्माण को जेसीबी मशीन से ध्वस्त किया गया।इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार अनिल गुप्ता, लेखपाल लेख चंद गुप्ता, पटवारी सुभाष चौहान, राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश, दाउद अली व संजय सहित कई अधिकारी और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। प्रशासन का यह सख्त कदम अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ स्पष्ट संदेश माना जा रहा है।

ALSO READ  "राजस्थान से सकुशल बरामद नाबालिग, अपहरण का आरोपी गोविन्दा भगवानपुर से गिरफ्तार — हरिद्वार पुलिस की मुस्तैदी से पोक्सो एक्ट में बढ़ी कार्रवाई"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 1 8 0 0
Users Today : 827
Users Yesterday : 786
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 1 8 0 0
Users Today : 827
Users Yesterday : 786