न्यूज़ फ्लैश
“पुलिस लाइन हरिद्वार में तीज की धूम, सजी मेहंदी और तीज क्वीन की महफिल—250 से ज्यादा महिलाओं ने बढ़ाया समारोह का रंग” “गंगनहर के तेज बहाव में फंसी जिंदगी, SDRF ने जान पर खेलकर व्यक्ति को सकुशल बचाया” “हरियाली तीज में झूमे प्रदीप बत्रा-मनीषा बत्रा, लोकनृत्य संग दिखा देशभक्ति का रंग” “अटल जी को नमन: मुख्यमंत्री धामी ने कहा—राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के पुरोधा थे वाजपेयी” “आईआईटी रुड़की में तिरंगे की शान, नवाचार का संकल्प; विकसित भारत @2047 के सपने को साकार करने का लिया प्रण” “SIR में पारदर्शिता पर आयुक्त का सख्त संदेश, बोले—हर पात्र मतदाता का नाम सूची में रहना चाहिए”
Home » एक्शन » “CO GRP स्वप्निल मुयाल का सख्त एक्शन मोड: सुस्त विवेचकों को फटकार, डिजिटल साक्ष्यों और NAFIS एंट्री पर दिया विशेष जोर, जवानों में भरा नया जोश”

“CO GRP स्वप्निल मुयाल का सख्त एक्शन मोड: सुस्त विवेचकों को फटकार, डिजिटल साक्ष्यों और NAFIS एंट्री पर दिया विशेष जोर, जवानों में भरा नया जोश”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार।दिनांक 30 जुलाई 2025 को CO GRP देहरादून स्वप्निल मुयाल ने थाना जीआरपी देहरादून में विवेचकों का O.R लिया।

इस दौरान उन्होंने विवेचना में सुस्ती बरतने वाले कुछ अधिकारियों को डांट लगाई, जबकि मौके पर जाकर डिजिटल साक्ष्य जुटाने वाले विवेचकों को शाबाशी दी।उन्होंने सभी विवेचकों को निर्देश दिए कि नए कानूनों के अनुसार प्रत्येक अभियुक्त का डिजिटल डाटा “NAFIS” पर अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाए तथा गंभीर अपराध की स्थिति में फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्र किए जाएं।

सीओ ने एक महीने से अधिक पेंडिंग विवेचनाओं की जानकारी लेकर उन्हें गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। साथ ही NBW की तामीली, अज्ञात शवों की शिनाख्त एवं पंचायतनामों की कार्रवाई को प्राथमिकता से पूरा करने को कहा।

थाना प्रभारी अशोक कुमार को एस्कॉर्ट ड्यूटी समय पर भेजने व महिला हेल्प डेस्क को सक्रिय बनाए रखने के निर्देश दिए गए। शिकायतकर्ताओं से शालीन व्यवहार व शिकायतों के संवेदनशील समाधान पर भी जोर दिया गया।

बाद में थाना कर्मचारियों का सम्मेलन लिया गया जिसमें समस्याएं सुनी गईं और कई का मौके पर समाधान किया गया। यात्रियों की सुरक्षा, व्यवहार व कर्तव्यनिष्ठा पर बल देते हुए CO ने सभी जवानों का उत्साहवर्धन किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 9 3 5
Users Today : 3
Users Yesterday : 343
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 9 3 5
Users Today : 3
Users Yesterday : 343