
“मेहनत, ईमानदारी और समर्पण का मिला सम्मान — हरीश अधिकारी बने निरीक्षक, SSP ने पहनाए स्टार!”
(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस परिवार के लिए गर्व का अवसर रहा, जब वर्तमान में सीपीयू रुड़की में तैनात उपनिरीक्षक हरीश अधिकारी को निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया। पदोन्नति के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक यातायात/अपराध सुश्री निशा यादव ने उन्हें नए पद के स्टार लगाकर सम्मानित किया






















