न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » सम्मान » “मेहनत, ईमानदारी और समर्पण का मिला सम्मान — हरीश अधिकारी बने निरीक्षक, SSP ने पहनाए स्टार!”

“मेहनत, ईमानदारी और समर्पण का मिला सम्मान — हरीश अधिकारी बने निरीक्षक, SSP ने पहनाए स्टार!”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस परिवार के लिए गर्व का अवसर रहा, जब वर्तमान में सीपीयू रुड़की में तैनात उपनिरीक्षक हरीश अधिकारी को निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया। पदोन्नति के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक यातायात/अपराध सुश्री निशा यादव ने उन्हें नए पद के स्टार लगाकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अधिकारियों ने निरीक्षक हरीश अधिकारी की कार्यशैली, अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि वह नई जिम्मेदारियों का भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में कर्मठ और ईमानदार अधिकारियों की पदोन्नति पूरे पुलिस परिवार के लिए प्रेरणा का विषय होती है।

पदोन्नति के बाद हरिद्वार पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी निरीक्षक हरीश अधिकारी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व, अनुभव और समर्पण से हरिद्वार पुलिस की कार्यक्षमता और जनसेवा की भावना को नई मजबूती मिलेगी तथा वे आगे भी अपने उत्कृष्ट कार्यों से विभाग और जनपद का नाम रोशन करते रहेंगे।

Share This
ALSO READ  "उत्तराखंड का गौरव बढ़ाने वाले भगत दा को मिला पद्म भूषण, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई; बोले– राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के समर्पण का मिला सम्मान"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 2 3 4
Users Today : 1291
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 2 3 4
Users Today : 1291
Users Yesterday : 886