न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: ग्रीन बिल्डिंग की सुस्त रफ्तार पर डीएम का चाबुक! 40.5% काम पर फटकार, 21 करोड़ होल्ड करने पर मचा हड़कंप BIG BREAKING:: लव शर्मा के नामित पार्षद बनते ही समर्थकों में खुशी की लहर, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्वच्छता पर DM मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन प्लान, घर-घर कचरा संग्रहण से 4-Way Segregation तक सख्ती के निर्देश BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों पर कांग्रेस पार्षदों का बड़ा दांव, मेलाधिकारी सोनिका से मुलाकात कर विकास कार्यों का सौंपा प्रस्ताव BIG BREAKING :: मासूम की मौत से रावली महदूद में मचा हड़कंप, विकास कार्यों पर उठे सवाल; मौके पर पहुंचे महंत शुभम गिरी, बोले—न्याय की लड़ाई होगी तेज! BIG BREAKING:: मुण्डाखेड़ा कलां चोरीकांड का बड़ा खुलासा! घर से लाखों के जेवर-नकदी उड़ाने वाले दो शातिर युवक गिरफ्तार, चोरी का माल और बाइक बरामद
Home » सम्मान » “सेवा संकल्प फाउंडेशन की संस्थापक ट्रस्टी गीता धामी ने किया ‘सावन स्पेशल’ कार्यक्रम का शुभारंभ, शहीद परिवारों का किया सम्मान”

“सेवा संकल्प फाउंडेशन की संस्थापक ट्रस्टी गीता धामी ने किया ‘सावन स्पेशल’ कार्यक्रम का शुभारंभ, शहीद परिवारों का किया सम्मान”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। सेवा संकल्प फाउंडेशन की संस्थापक ट्रस्टी श्रीमती गीता पुष्कर धामी ने आज श्यामपुर, प्रेमनगर में आयोजित ‘सावन स्पेशल’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्र की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए शहीद परिवारों को सम्मानित किया।कार्यक्रम में श्रीमती गीता धामी ने शिव-पार्वती की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान आयोजित सावन क्वीन प्रतियोगिता एवं कोहिनूर कूपन ड्रॉ के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर श्रीमती गीता धामी ने कहा कि सावन का पावन पर्व हमारी सनातन संस्कृति, प्रकृति संरक्षण, नारी शक्ति और सामाजिक समरसता का जीवंत प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी सौहार्द, सांस्कृतिक चेतना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों और इसमें सहभागी सभी बहनों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही भगवान भोलेनाथ से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और हरियाली की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया और पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया।

ALSO READ  “हरिद्वार का होनहार बना देश का गौरव! बीच एशियन गेम्स में रजत पदक जीतकर लौटे यथार्थ देशवाल, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया भव्य सम्मान—कबड्डी में उत्तराखंड का बढ़ाया मान, युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 6 3 4
Users Today : 83
Users Yesterday : 849
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 6 3 4
Users Today : 83
Users Yesterday : 849